ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स त्वचा संबंधी दो ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे समय रहते छुटकारा पाना जरूरी है। वरना, यह एक्ने का रूप ले सकते हैं। व्हाइटहेड्स चेहरे के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं। इन्हें साफ करना जरूरी होता है, क्योंकि यह देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। आज इस आर्टिकल मे हम आपको व्हाइटहेड्स से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे।
व्हाइटहेड्स एक प्रकार का एक्ने होता है, जो तेल, डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया के कारण पोर्स में फंस जाता है। यह आपके चेहरे पर कहीं भी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:व्हाइटहेड्स के लिए ये नुस्खे आजमाएं
क्या आप जानती हैं कि व्हाइटहेड्स केवल चेहरे पर ही नहीं होते हैं। व्हाइटहेड्स कंधे, पीठ और छाती पर भी हो सकते हैं। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह एरिया भी हमेशा साफ रहें।
इसे भी पढ़ें:व्हाइटहेड्स की समस्या को कम करने के लिए ये मास्क आएंगे काम
अगर आप चाहती हैं कि आपको ज्यादा कुछ करना न पड़े और व्हाइटहेड्स साफ हो जाएं तो इसके लिए आपको गर्म पानी और तौलिया की आवश्यकता होगी। गर्म पानी में साफ तौलिया को भिगो लें। अब इसे अपनी नाक पर रब करें और फिर देखें कुछ ही सेकंड में व्हाइटहेड्स नहीं दिखेंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।