बाल सुंदर हो लेकिन शाइनी नहीं तो क्या फायदा? शाइनी बाल दूर से ही चमकने लगते हैं। गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बालों की चमक खो जाती है। इसलिए आपको सही हेयर केयर पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपके भी बाल डल हैं तो आपको बालों में कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
तेल लगाएं
बालों में तेल लगाने के फायदों के बारे में आपने जरूर सुना होगा। अगर आपके बालों की शाइन कम हो गई है तो आपको तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। तेल बालों को नेचुरली शाइनी बनाने का काम करते हैं। खासतौर पर नारियल का तेल बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
हफ्ते में कम से कम दो बार बालों में नारियल का तेल जरूर लगाएं। तेल को गुनगुना करें और फिर अच्छे से चंपी करें। नारियल का तेल लगाने से आपके बाल मजबूत होंगे।
हेयर मास्क आएगा काम
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल हमेशा शाइनी रहे तो इसके लिए आपको हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। अंडा बालों के लिए वरदान माना जाता है, क्योंकि यह हेयर फॉल से लेकर ड्राई बालों के लिए असरदार उपाय है। बालों की सही तरीके से देखभाल न करने के कारण यह चमक खोने लगते हैं। शाइनी बालों के लिए आप एग मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
- 2 अंडे का सफेद भाग
क्या करें?
- अंडे को फोड़कर इसका सफेद भाग अलग कर लें।
- अब इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिला लें।
- लीजिए बन गया आपका शाइनी बालों के लिए हेयर मास्क।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस मास्क को बालों की लंबाई में लगाएं।
- जब यह अच्छी तरह से सूख जाए तब सल्फेट फ्री शैंपू की मदद से बालों को धो लें।
- हफ्ते में दो बार इस मास्क को लगाने से बाल शाइनी हो जाएंगे।
सीरम का करें इस्तेमाल
बालों में हेयर सीरम लगाने से कई फायदे होते हैं। हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के अत्यधिक उपयोग के कारण बाल डल हो जाते हैं। बालों की चमक को बरकरार रखने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल करें। हेयर सीरम में ऐसे इंग्रीडियंट्स होते हैं, जिनसे बाल शाइनी हो जाते हैं। हेयर सीरम लगाने से बालों की फ्रिजीनेस भी दूर होती है। (हेल्दी बालों के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें:बालों में नहीं दिखती है शाइन या हो गए हैं रूखे तो इन हैक्स से 10 मिनट में बदलें उनका रूप
इन बातों का रखें ध्यान
- बालों में हेयर स्टाइलिंग टूल्स का कम से कम इस्तेमाल करें। अगर जरूरी है तो हीट प्रोटेक्टेंट सीरम या एलोवेरा जेल लगाएं और फिर बालों को स्टाइल करें।
- बालों को सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बालों को हवा में सुखने दें।
- बालों को गर्म पानी से न धोएं। इसके कारण न केवल बाल ड्राई हो जाएंगे, बल्कि बालों की चमक भी खो जाती है। बालों को वॉश करने के लिए ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
- सही हेयर केयर रूटीन फॉलो करें। यानी बालों को नॉन-सल्फेट शैंपू से वॉश करें। अब बालों में कंडीशनर लगाएं। अगर आपके बाल फ्रिजी हैं तो आप सीरम का भी उपयोग कर सकती हैं।
- हेयर स्टीमिंग भी जरूरी है। यह बालों को झड़ने से रोकेगा। साथ ही बालों में मॉइश्चर एड करने का काम करता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों