बाजार में आजकल कई तरह के हेयर प्रोडक्ट मिलते हैं। इसमें से कई सारे ऐसे होते हैं, जो बालों को डैमेज करने लगते हैं। ऐसे में हमें हेयर ट्रीटमेंट भी लेना पड़ जाता है। क्योंकि इन्हें ज्यादा इस्तेमाल करने से बालों का पोषण कम हो जाता है। इसलिए हमेशा दादी-नानी की बात मानकर घरेलू नुस्खों को ट्राई करना चाहिए। इस तरह के नुस्खे बालों को हेल्दी रखते हैं। साथ ही, आपके पैसों को बचाते हैं। इस बार बालों के लिए बाजार का शैंपू नहीं देसी चीजों को लगाएं। यह बालों के लिए बेहतर होती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कैसे इन चीजों को लगाना चाहिए।
शिकाकाई का बालों में इस्तेमाल
जब भी हम बाजार से शैंपू खरीदने जाते हैं, तो उसमें शिकाकाई मिक्स होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह बालों की ग्रोथ, कालेपन और डैंड्रफ की समस्या को दूर रखता है। लेकिन इस बार आप इससे बने शैंपू का इस्तेमाल न करें। बल्कि घर पर खरीदकर लाएं और इसे सीधे अपने बालों में अप्लाई करें।
इस तरह लगाएं शिकाकाई
- बालों में शिकाकाई लगाने के लिए एक रात पहले इसे भिगोकर रख दें।
- अगली सुबह इसे निकालकर साफ करें। बीज को जरूर निकाल लें।
- अब इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर उबाल लें।
- जब इसका सत पानी में आ जाए। इसे ठंडा होने दें।
- अब इसे अपने बालों में और स्कैल्प पर अप्लाई करें।
- थोड़ी देर लगा रहने दें। फिर नॉर्मल पानी से बालों को साफ करें।
- इसे लगाने के बाद शैंपू लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका इस्तेमाल आप हर तरह के बालों के लिए कर सकती हैं।
ब्राह्मी को बालों में लगाने के फायदे
अगर आप ब्राह्मी का इस्तेमाल करने लगेंगी, तो इससे बाल नेचुरली ग्रोथ करेंगे। इसे लगाने से बाल सिल्की और शाइनी नजर आएंगे। इसके लिए आपको बालों में ब्राह्मी का इस्तेमाल सही तरीके से करना होगा।
इस तरह करें ब्राह्मी का इस्तेमाल
- बालों में ब्राह्म को लगाने के लिए बाजार से इसका पाउडर लेकर आएं।
- अब इसमें शिकाकाई और आंवला पाउडर को मिक्स करें।
- इसे एक पैन में डालें और इन सभी चीजों को अच्छे से उबाल लें।
- इसके पानी को छलनी की मदद से छान लें।
- फिर इससे अपने बालों को वॉश करें।
- आप इस तरीके को हफ्ते में एक बार जरूर ट्राई करें।
इससे आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी। साथ ही, बाल मुलायम और मजबूत नजर आएंगे।
इन नुस्खों के अलावा ऐसे और भी तरीके हैं, जिसे ट्राई करने आप अपने बेजान बालों को हेल्दी रख सकती हैं। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी। साथ ही, आपको बाजार से प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों