बाल हमारी खूबसूरती का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। ये अगर घना और लंबा होते हैं तो हर कोई हमारी और आकर्षित होता है। लेकिन खराब दिखने पर इन्हें अच्छा रखने के लिए हर कोई अपने-अपने तरीके बताता है। ऐसा बहुत बार होता है कि, लोगों के टोकने से हम महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं।
जिसके कारण बाल और ज्यादा बेजान और रूखे हो जाते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि, इनसे जल्द ही आपके बाल झड़ने लगते हैं। इसकी वजह से बाल और पतले हो जाते हैं। अगर आपको भी यही परेशानी हो रही है कि, बालों की ग्रोथ अच्छी क्यो नहीं हो रही? तो इसके लिए आपको यहां बताए गए तरीकों को ट्राई करना शुरू कर देना चाहिए हो सकता है जल्दी ही इसका रिजल्ट आपको बालों में दिखाई देने लगे।
कई सारे लोग ऐसे में होते हैं जो अलग-अलग तरीके के घरेलू नुस्खे बताते हैं। आप उनके नुस्खों के साथ-साथ इन्हें भी ट्राई कर सकती हैं। मेहंदी बालों की शाइन के लिए अच्छी होती है वहीं चाय पत्ती बालों को मोटा और ग्रोथ को अच्छी करती है।
टिप्स: इसे आप हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं जल्दी ही आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Hair Care: पतले से पतले बाल भी हो जाएंगे घने और मोटे,बस ऐलोवेरा का इस तरह करें इस्तेमाल
नारियल का तेल बालों के स्कैल्प को मजबूत रखने में मदद करता है। वहीं एलोवेरा जेल ग्रोथ अच्छी करता है। इसमें कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए भी इसका इस्तेमाल बालों के लिए करना लाभकारी होता है।
टिप्स: इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2-3 बार ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: नहीं बढ़ रहे आपके बाल तो एलोवेरा का तेल दिखाएगा कमाल, जानें लगाने का तरीका
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको टेस्ट जरूर करना है। सबके बालों का टेक्सचर अलग होता है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।