हममें से ज्यादातर लड़कियां लिपस्टिक का इस्तेमाल सीधे ही होंठों पर करती हैं। जल्दबाजी कहें या इसके इस्तेमाल का तरीका लेकिन सीधे ही होंठों पर लगाने से लिपस्टिक जल्दी खराब हो जाती है और होंठों को परफेक्ट शेप भी नहीं मिल पाता है। कई बार दो अलग शेड्स की लिपस्टिक जब होंठों पर मिलाकर अप्लाई करनी होती हैंतब भी सीधे ही लिपस्टिक होंठों पर लगाने से लिपस्टिक खराब होने का डर होता है क्योंकि डार्क और लाइट शेड्स आपस में मिक्स हो जाते हैं जो इसके असली शेड को खराब कर देते हैं।
इसलिए आजकल ब्यूटी एक्सपर्ट लिपस्टिक अप्लाई करने के लिए लिप ब्रश का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि लिप ब्रश क्या है और इससे लिपस्टिक लगाना किस तरह से आपके होंठों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता है।
हम सभी जानते हैं कि लिपस्टिक को सीधे लगाया जा सकता है और सही शेड्स आपके चेहरे की विशेषताओं को उभारकर सामने लाते हैं। लेकिन लिप ब्रश के इस्तेमाल की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि जिस तरह से जब भी आंखों का मेकअप करने की बात आती है तो मेकअप आर्टिस्ट हमेशा ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। उसी प्रकार जब आप लिप ब्रश का इस्तेमाल करती हैं तब यह परफेक्ट होंठों के शेड लिए विभिन्न रंगों को मिलाने के लिए इस्तेमाल में आता है। दरअसल लिप ब्रश एक पतली और लंबी पेंसिल जैसी छड़ी होती है जिसके आगे के हिस्से में ब्रश का शेप होता है। ये होंठों पर एक पतला बिंदु बनाने में मदद करते हैं। यह आपको अपने होठों पर लिपस्टिक और ग्लॉस समान रूप से लगाने में मदद करता है। लेकिन हममें से ज्यादातर लोग अपने मेकअप के दौरान लिप ब्रश से बचते हैं क्योंकि हमें पैन या पैलेट का उपयोग करने के बजाय सीधे स्टिक या ट्यूब से लिप्स शेड्स अप्लाई करना आसान लगता है।
इसे भी पढ़ें:मेकअप ब्रश और स्पॉन्ज का होता है अलग काम, जानिए इनके इस्तेमाल का सही तरीका
लिप ब्रश, उनके छोटे, कॉम्पैक्ट ब्रश हेड्स के साथ, आमतौर पर आपके लिपस्टिक बुलेट की तुलना में सही आकार देने में मदद करते हैं, इसलिए आप हर बार होंठों पर उसी आकार में लिपस्टिक अप्लाई कर सकती हैं जैसी आप लगाना चाहती हैं। लिप ब्रश बार-बार इस्तेमाल के बाद भी जल्दी खराब नहीं होते हैं।
लिप ब्रश को लिप कॉस्मेटिक को सही तरीके से अप्लाई करने और उन्हें धुंधला होने से रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक लंबे हैंडल वाला लिप ब्रश लिपस्टिक को परफेक्ट लुक देने में मदद करता है। जब आप लिप ब्रश से लिपस्टिक (इस तरह चुनें एक परफेक्ट लिपस्टिक)अप्लाई करती हैं तो लिपस्टिक की एक पतली परत हमेशा आकर्षक दिखती है। अगर आप लिपस्टिक को लंबे समय तक के लिए टिकाऊ बनाए रखना चाहती हैं तो इसे लिप ब्रश की मदद से होंठों पर अप्लाई करें।
यदि आप लिपस्टिक के कई शेड्स को एक साथ मिलाकर होंठों पर अप्लाई कर रही हैं तो लिप ब्रश का इस्तेमाल आपके लिए अच्छा विकल्प है, क्योंकि प्रत्येक एप्लिकेशन में कम प्रोडक्ट परतों का उपयोग किया जाता है और अलग-अलग शेड्स को मिलाकर होंठों पर एक परफेक्ट शेड मिलता है। लिप ब्रश की सहायता से कई लिपस्टिक को एक साथ मिलाना आसान है और इसका उपयोग करके आप अपना नया कस्टम रंग अप्लाई कर सकती हैं।
होंठों पर लिप लाइनर और लिपस्टिक को एक साथ मिलाने के लिए लिप ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आप इस ब्रश का इस्तेमाल करती हैं तो आपको लिप लाइनर का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि इस ब्रश की मदद से आप लिप लाइन बनाकर लिपस्टिक अप्लाई कर सकती हैं। होंठों को सही आकार देने और लिपस्टिक को फैलने से बचाने के लिए पहले आप लिप ब्रश से होंठों पर लाइन बनाएं फिर उसके अंदर की तरफ लिप ब्रश से लिपस्टिक अप्लाई करें। यह एप्लिकेशन तकनीक होंठों को अधिक प्राकृतिक रूप देती है।
इसे भी पढ़ें:एक्सपर्ट टिप्स: गॉर्जियस लुक के लिए सांवली त्वचा पर आप भी ट्राई कर सकती हैं ये 10 लिपस्टिक शेड्स
इस तरह लिप ब्रश का इस्तेमाल आपके होंठों को परफेक्ट शेप देने के लिए और आपकी पसंद की लिपस्टिक को यही तरीके से लगाने में मदद करता है। अगर आप भी प्रोफेशनल तरीके से लिपस्टिक अप्लाई करना चाहती हैं तो लिप ब्रश का इस्तेमाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com and unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।