आंवला एक ऐसा फल है जिसे औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। क्योंकि आंवला को विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम आदि जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में आंवले का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। आप आंवले से कई सारी चीजें बना सकते हैं, जैसे तेल, पाउडर, जूस, मुरब्बा आदि। साथ ही, आंवले पाउडर का भी इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। कई लोग इससे तैयार पाउडर को भोजन में शामिल करते रहते हैं, तो कुछ लोग बालों में लगाते हैं।
आंवला पाउडर बालों को एक नेचुरल कलर देना का काम करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आंवला पाउडर क्या हैऔर इसे बालों पर लगाते कैसे हैं? तो आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से आपको यह जानकारी दे रहे हैं कि आंवला पाउडर होता क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं..
आंवला पाउडर को सूखे आंवला से बनाया जाता है और यह पाउडर बिल्कुल मेहंदी जैसे हरे रंग का दिखता है। यह हमारे बालों को एक नेचुरल कलर देने का काम करता है। साथ ही, बालों को काला बनाने के साथ-साथ घना और मजबूत भी बनाता है। इसके अलावा,यह पाउडर पूरी तरह से नेचुरल है और इनमें बिलकुल भी केमिकल नहीं मिलाए जाते हैं। आप इस पाउडर को घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-झड़ते बालों के लिए रामबाण है आंवला पाउडर, 5 तरह से करें इस्तेमाल
वैसे तो आप आंवला पाउडर का इस्तेमाल कई तरह से कर सकती हैं लेकिन आप इसे आंवला पाउडर के साथ इसे मिलाकर लगा सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे?
आंवला कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। क्योंकि कई रिसर्च में आंवले को बालों के लिए अच्छा बताया गया है।
इसे ज़रूर पढ़ें-बालों में इन 5 तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है आंवला पाउडर
आपको आंवला पाउडर बाजार में आसानी से मिल जाएगा लेकिन क्या आपको पता है कि आप उसे घर पर भी आसानी से बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं आंवला पाउडर को घर पर बनाने का आसान तरीका क्या है।
ये सारे टिप्स आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको आंवला पाउडर सूट नहीं करता या फिर स्कैल्प में किसी तरह का इन्फेक्शन है, तो आप अपने बालों में ये लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and Google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।