Tue Mar 3, 2026 | Updated 08:50 AM IST
herzindagi
image

होली खेलने से पहले आप करती हैं इन तेल का इस्तेमाल तो,  स्किन को हो सकता है ये नुकसान

अगर आप त्वचा को रंग से बचाने के लिए इन आर्टिकल में बताए गए तेल का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-03-12, 21:07 IST

14 मार्च को देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा और इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे पर रंग लगाते हैं। वहीं इस रंग की वजह से स्किन को नुकसान न हो इसके कई लोग होली खेलने से पहले तेल का इस्तेमाल करते हैं ताकि, रंग लगने के बाद त्वचा पर लगा कलर जल्दी निकल जाए साथ ही, स्किन को किसी तरह का नुकसान भी न हो। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको कुछ तेल के बारे में बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल अगर आप होली खेलने के पहले त्वचा पर अप्लाई करती हैं यो स्किन को नुकसान हो सकता हैं साथ ही, स्किन से जुड़ी समस्या भी शुरू हो सकती है।   ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट डॉक्टर ब्लॉसम कोचर हमें बताया होली खेलने से पहले चेहरे पर सरसों का तेल और मिनरल आयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ।

सरसों का तेल है नुकसानदायक

mustard oil

एक्सपर्ट ने बताया कि सरसों का तेल गडा और चिपचिपा होता है। अगर आप सरसों के तेल को होली खेलने से पहले त्वचा पर अप्लाई करती हैं तो त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं।  इस वजह से मुंहासे और जलन की समस्या पैदा हो सकती है।  

इसी के साथ सरसों का तेल के इस्तेमाल करने से जलन की समस्या पैदा हो सकती है। दरअसल, सरसों के तेल में एरूसिक एसिड  होता है और इस वजह से खुजली या रैशेज जैसी समस्याएं  पैदा हो सकती है।  होली खेलते समय टैनिंग भी होती है और ऐसे में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- Holi Skin Care: होली के चेहरे पर नहीं चढ़ेगा रंग, लगाएं ये घरेलू चीजें

मिनरल ऑयल भी है नुकसान

एक्सपर्ट ने बताया कि मिनरल ऑयल, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स में आता है और अगर आप होली खेलने के पहले मिनरल ऑयल का इस्तेमला करती हैं तो ड्राइनेस की समस्या पैदा हो सकती है।  इसी के साथ ये तेल त्वचा का पोषण छिन लेता है और इस वजह से त्वचा को नुकसान हो सकता है।  

holi skin care

इस तेल का करें इस्तेमाल

होली खेलने के दौरान आप नारियल तेल, बादाम तेल या जोजोबा तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें- Mufat Ka Nuskha: होली के रंग से फटी-फटी सी नजर आ रही है चेहरे की त्‍वचा, तो फ्रिज में रखी इस फ्री की चीज का करें इस्‍तेमा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।