हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए ट्राई करें ये 4 नाइट फेस मास्क

अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को नरिश्ड करना चाहती हैं तो ये फेस मास्क इसमें आपकी मदद करेंगे।

night face mask in hindi

यूं तो स्किन की केयर करने के लिए हम सभी अलग-अलग डे टाइम और नाइट टाइम स्किन केरूर रूटीन फॉलो करती हैं। लेकिन रात में स्किन पर अगर मास्क अप्लाई किया जाए तो इससे अतिरिक्त लाभ मिलता है। दरअसल, नाइट फेस मास्क आपकी स्किन को अतिरिक्त नरिशमेंट प्रदान करने में मदद करते हैं।

लंबे समय तक फेस पर रहने के कारण ये मास्क आपकी स्किन को गहराई से पोषित करते हैं। जिससे आपको सोते हुए भी एक बेहद ही सॉफ्ट और खूबसूरत स्किन मिलती है। नाइट फेस मास्क बनाते समय आप कई इंग्रीडिएंट्स को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही नाइट फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन को नरिश्ड करने में मदद करेंगे-

हल्दी से बनाएं नाइट फेस मास्क

स्किन की केयर में हल्दी एक जादू की तरह काम करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाते हैं। हल्दी में दूध मिलाकर आप बेस्ट रिजल्ट पा सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कटोरी दूध
  • एक चौथाई चम्मच हल्दी

नाइट फेस मास्क लगाने का तरीका-

  • सबसे पहले आप थोड़े से दूध में हल्दी(हल्‍दी से बनाएं फेस पैक)पाउडर मिलाएं।
  • अब आप अपने फेस को साफ करें और कॉटन पैड की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • बिस्तर पर जाने से पहले इसे रिमूव कर लें।
  • इसके बाद आप अपने चेहरे को धो लें।
  • आप इस मास्क को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

नारियल और टी ट्री ऑयल से बनाएं नाइट फेस मास्क

homemade overnight face mask for smooth skin

नारियल का तेल ना केवल आपकी स्किन में नमी को लॉक करने में मदद करता है, बल्कि कोलेजन बूस्ट अप करने में भी मददगार है। वहीं, टी ट्री ऑयल एक्ने के लिए जिम्मेदार कीटाणुओं को दूर रखते हैं।

इसे भी पढ़ें-स्किन केयर करने के लिए घर पर ही बनाएं ये हर्बल फेस मास्क

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मच कोकोनट ऑयल
  • 3-4 बूंदे टी ट्री ऑयल

नाइट फेस मास्क लगाने का तरीका-

  • इस मास्क को बनाने के लिए पहले कोल्ड प्रेस्ड वर्जिन कोकोनट ऑयल में टी ट्री ऑयल की मिलाएं।
  • अब अपने फेस को क्लीन करें और इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  • आप सप्ताह में तीन बार इस मास्क को लगा सकती हैं।

शहद से बनाएं नाइट फेस मास्क

शहद अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए, आप अपनी स्किन को नेचुरली नरिश्ड करने के लिए इस मास्क को इस्तेमाल कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

एक चम्मच शहद(शहद से बनाएं फेस मास्क)

ओवरनाइट फेस मास्क लगाने का तरीका-

  • एक चम्मच शहद लें और फेस क्लीन करके इसे पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • फिर इसे माइल्ड क्लींजर से धो लें।
  • इस मास्क को हफ्ते में तीन बार लगाएं।
  • अगर आप चाहें तो इसे हल्का डायलूट करने के लिए विटामिन ई ऑयल को भी इसमें मिला सकती हैं।

एलोवेरा से बनाएं ओवरनाइट फेस मास्क

overnight face mask for skin nourishment

एलोवेरा को अपने सूदिंग व हाइड्रेटिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए, यह आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से पैम्पर करता है।

इसे भी पढ़ें-सर्दियों में फेस मास्क बनाते समय एक्सपर्ट के इन टिप्स को करें फॉलो

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2 विटामिन ई कैप्सूल

ओवरनाइट फेस मास्क लगाने का तरीका-

  • सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा जेल(एलोवेरा जेल के फायदे)लेकर उसमें विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं।
  • आप अपने फेस को क्लीन करके इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • उसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
  • इस फेस मास्क को आप हफ्ते में चार बार लगा सकती हैं।

तो अब आप भी इन नाइट फेस मास्क का इस्तेमाल करें और सोते हुए भी अपनी स्किन को खूबसूरत बनाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP