सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में ड्राई स्किन, हेयर और होठों की समस्या सबसे ज्यादा रहेगी। होठों के ड्राई होने की वजह से स्किन व्हाइट लगने लगती है, इससे क्रेक भी दिखाई देने लगते हैं। हम इन्हें सही करने के लिए कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। यहां की बाजार में मिलने वाली चीजों को भी समय-समय पर होंठों पर लगाते हैं। लेकिन फिर भी ये फटे-फटे नजर आते हैं। इसका कारण है इनकी सही तरीके से केयर न करना। ऐसे में आप सर्दियों के आने से पहले ही इनकी देखभाल सही तरीके से करनी शुरू कर दें। पूरी सर्दी आपके होंठ नहीं फटेंगे।
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
अगर आपके होंठ सर्दी में ज्यादा फटते हैं तो इसके लिए आप रोजाना एलोवेरा जेल लगाएं। ये आपके होंठों को हील करेगा साथ ही क्रेक को भी दूर करेगा। आप चाहे तो एलोवेरा जेल से लिप बाम बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें की कभी-कभी नहीं बल्कि रोजाना इसके इस्तेमाल से ही आप अपने होंठों की अच्छे से केयर कर सकती हैं।
शहद का करें इस्तेमाल
शहद से भी आप अपने होंठों की केयर कर सकती हैं। इससे स्किन मॉइश्चराइज होगी। इसके लिए आपको लिप्स पर रोजाना शहद (गुलाबी लिप्स के लिए टिप्स) की एक लेयर लगानी है। फिर इसे 15-20 मिनट के बाद हटा लेना है। इससे भी आपके होंठ सॉफ्ट बने रहेंगे। आप चाहे तो इसे हफ्ते में 1 बार लगाए वरना 1 दिन छोड़कर भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मुलायम होंठों के लिए फॉलो करें ये रूटीन
मलाई का करें इस्तेमाल
होंठों के लिए मलाई भी काफी अच्छी होती है। आप इसका इस्तेमाल भी रोजाना कर सकती हैं। इसे रात को लगाकर सोए और अगली सुबह (होंठों को बनाएं मुलायम) अपने होंठों को साफ कर लें। इसके इस्तेमाल से होंठ मुलायम नजर आते हैं साथ ही सॉफ्ट भी रहते हैं। आप चाहे तो चीनी मिलाकर स्क्रब भी कर सकती हैं।
इन तरीकों को ट्राई करके आप अपने होंठों को ड्राई होने से बचा सकती हैं। इससे आपके होंठे गुलाबी नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: घर में मौजूद यह एक चीज होंठों को बना सकती है मुलायम
नोट: सबकी स्किन टाइप अलग होता है। इसलिए किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों