घर में सबसे आसानी से मिलने वाली चीज़ों में से एक है बेसन। हर वक्त किचन के किसी डिब्बे में बेसन जरूर होता है। ये न सिर्फ खाने पकाने के लिए बल्कि कई चीज़ों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो बेसन को सिर्फ खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसका फायदा आप कितनी और तरह से उठा सकती हैं। पहले तो मैं आपको बता दूं कि सीमित मात्रा में बेसन खाना शरीर के लिए अच्छा भी होता है। तो चलिए जानते हैं इसके कुछ खास फायदे-
बेसन में जिंक की मात्रा काफी अधिक होती है और इसीलिए ये इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। यही कारण है कि अगर स्किन इन्फेक्शन जैसे मुंहासे आदि हो रहे हैं तो ये ठीक करता है। आप इसे बहुत अच्छे फेसपैक की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। बेसन, हल्दी और आधा चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। इसके अलावा, अपनी डाइट में बेसन जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को ठीक करता है।
इसे जरूर पढ़ें- स्किन के निखार से लेकर दांतों की सफाई तक, बेकिंग सोडा से किए जा सकते हैं ये 10 काम
आपने कई बार सुना होगा कि बेसन को फेसपैक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका एक अहम कारण ये है कि बेसन टैन रिमूवर का काम करता है। ये देसी तरीका है। आप 4 चम्मच बेसन में 1-1 चम्मच नींबू का रस और दही मिलाएं। इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर और हाथों पर लगाएं। या जहां भी आपको लगता है कि टैनिंग ज्यादा हो गई है वहां इसे लगाएं। इसे हमेशा ठंडे पानी से ही धोएं। इससे टैनिंग पर बहुत जल्दी फर्क पड़ेगा।
क्योंकि बेसन बहुत अच्छा एक्सफोलिएटर है वो डेड स्किन हटाने में मदद करता है। 3 चम्मच बेसन को 1 चम्मच पिसे हुए ओट्स और 2 चम्मच चावल के आटे में मिलाएं। इसमें कच्चा दूध डालें और इसे अपनी बॉडी पर स्क्रब करें। ये बहुत ही अच्छा तरीका है आपकी स्किन को सही करने का। इसे अगर हफ्ते में एक बार किया जाए तो भी आपकी स्किन काफी अच्छी तरह से एक्सफोलिएट हो सकती है।
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो भी बेसन काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसे दही या कच्चे दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए रखें और ठंडे पानी से धो दें। आपके चेहरे में अगर ज्यादा तेल आता है तो ये बहुत ही अच्छा उपाय साबित हो सकता है।
भले ही आपको इस बात पर यकीन न हो, लेकिन बेसन का इस्तेमाल आप चेहरे के बालों को हटाने के लिए भी कर सकती हैं। दो चम्मच बेसन और दो चम्मच मेथी पाउडर को मिलाएं और एक पेस्ट बनाएं। इसका मास्क चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद रगड़ कर छुड़ा दें। आपके चेहरे के महीन बाल हटने लगेंगे। इसे हफ्ते में दो बार दोहराया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ चेहरे की सफाई ही नहीं गुलाब जल का कर सकती हैं इन 9 तरह से इस्तेमाल
अगर आपके स्कैल्प में काफी इन्फेक्शन होता है या फिर बालों में पसीना जल्दी आता है तो आप बालों के लिए भी बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दो चम्मच बेसन में पानी मिलाएं और आपको थोड़ा पतला घोल बनाना है इसके बाद गीले बालों में उसे लगाना है। इसके बाद 10 मिनट इंतजार करें और फिर ठंडे पानी से बाल धो लें। 2-3 दिन इस प्रोसेस को करें और देखें कि इन्फेक्शन कितनी जल्दी दूर हो गया है।
बेसन में प्रोटीन होता है और इसलिए वो बालों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। आप इसे हेयर ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
आप बेसन को बादाम पाउडर, दही, ऑलिव ऑयल को मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं और इसे ड्राई और डैमेज बालों में लगाएं। अगर बाल बहुत खराब हैं तो आप इसमें दो विटामिन E कैप्सूल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बालों में लगाएं और सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार करें।
6 चम्मच बेसन में थोड़ा सा नींबू का रस और पानी मिलाकर अगर गीले बालों में लगाया जाए तो ये यकीनन काफी मददगार साबित हो सकता है। इस मास्क को अपने बालों में मैसाज करें और इसे 10 मिनट के लिए अपने बालों में लगाकर रखें। इसे ठंडे पानी से ही धोएं गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
University of Toronto ने एक बहुत ही अनोखी रिसर्च की थी। इसमें ये सामने आया था कि चने को अपनी डाइट में शामिल करने से खराब कोलेस्ट्रॉल खत्म होता है। यही फायदा है बेसन का भी। इसका फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। एक ऑस्ट्रेलियन स्टडी के मुताबिक जो लोग अपनी डाइट में गेहूं के आटे को रखा उनके मुकाबले बेसन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने वालों का बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा कम हुआ।
American Diabetes Association की एक स्टडी के मुताबिक बेसन को डाइबेटिक सुपरफूड कहा जा सकता है। ये बहुत ज्यादा असर कर सकता है दिल से संबंधित चीज़ों को ठीक करने में और साथ ही साथ कोलेस्ट्रॉल कम करने में। Harvard Medical School की रिपोर्ट कहती है कि बेसन में GI वैल्यू 10 होती है जो बहुत कम नंबर है और इससे शरीर को फायदा होता है। इसका फाइबर शरीर में मौजूद ब्लड शुगर को एब्जॉर्ब करता है और ये टाइप 2 डाइबिटीज को रोकने में मदद करता है।
इस तरह से बेसन को सिर्फ नॉर्मल फूड न समझें। इसे अपनी डाइट में शामिल करना भी जरूरी है और इसका फेस, स्किन और बालों के लिए इस्तेमाल करना भी अच्छा है। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।