चेहरे पर टमाटर लगाने से दूर हो सकती हैं कई परेशानियां, कई चीजों में मिलाकर लगाएं

टमाटर सिर्फ खाने में ही इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि चेहरे पर भी किया जा सकता है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और इस्तेमाल करना होगा।
image

आजकल चेहरा साफ करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। महंगे-महंगे कॉस्मेटिक इस्तेमाल करते हैं, घरेलू नुस्खे अपनाते हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। इसलिए हम सही तरह से नुस्खे नहीं अपनाते और इसका असर उल्टा हो जाता है। चीजों का इस्तेमाल करना फायदेमंद तब होता है, जब आप सही तरह इसेफॉलो करें।

अगर आप भी नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, तो टमाटर को अपनी स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें। इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर लगाने से इसका असर और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि टमाटर लगाने के क्या-क्या फायदे हैं और किन तरीकों से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

टमाटर लगाने के बेहतरीन तरीके

How long does tomato take to brighten skin

टमाटर को अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर लगाने से इसका असर कई गुना बढ़ जाता है। यह आपकी स्किन को साफ, निखरी और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि आप टमाटर को किन-किन तरीकों से अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Tomato For Skin: बेदाग और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए रोजाना अपने चेहरे पर टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल

टमाटर और शहद

आप टमाटर के साथ शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन बहुत ही मुलायम होती है और ग्लोइंग भी बनती है। टमाटर और शहद का मिश्रण स्किन को हाइड्रेट करने और ग्लो बढ़ाने में मदद करता है।

कैसे करें?

  • एक चम्मच टमाटर का रस लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं।
  • इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  • यह टिप स्किन को सॉफ्ट बनाता है और ड्राइनेस को कम करता है।पको

टमाटर और बेसन

How fast does tomato remove tan

अगर आपकी डेड स्किन हो गई है, तो टमाटर के साथ बेसन मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है। यह पैक स्किन को एक्सफोलिएट करता है और गहराई से सफाई करता है। अगर आप चाहें तो इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।

कैसे करें?

  • एक चम्मच बेसन में आधा टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें।
  • हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें।
  • इससे यकीनन आपकी स्किन साफ हो जाएगी।

टमाटर और हल्दी

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को निखारने में मदद करते हैं। अगर इसे टमाटर के साथ मिला लिया जाए, तो मजा दोगुना बढ़ जाता है। अगर आप चाहें तो दाग-धब्बे और झाइयां कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें?

  • एक चम्मच टमाटर का रस लें और उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
  • इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • यह फेस पैक पिंपल्स और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

टमाटर और एलोवेरा जेल

tomato skin care

चेहरे के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल काफी वक्त से किया जा रहा है। वहीं, अगर इसे टमाटर के साथ लगाया जाए, तो फायदे दोगुना बढ़ जाता है। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C त्वचा को निखारने में मदद करते हैं, जबकि एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक और नमी प्रदान करता है।

कैसे करें?

  • एक चम्मच टमाटर का रस और एक चम्मच एलोवेरा जेल लें।
  • इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार लगाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

टमाटर और आलू

How fast does tomato remove tan (2)

आलू का इस्तेमाल डार्क स्पॉट्स और झाइयां कम करने के लिए किया जाता है। आप चाहें तो इसके साथ टमाटर भी मिला सकते हैं। इससे इसका असर बहुत ही जल्दी दिखेगा।

कैसे करें?

  • एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच आलू का रस मिलाएं।
  • इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • यह चेहरे की रंगत निखारने और झाइयां कम करने में मदद करता है।

चेहरे पर टमाटर लगाने के फायदे

  • टमाटर का रस सनटैन हटाने में मदद करता है और त्वचा को नेचुरल चमक देता है।
  • टमाटर में कसैला गुण होते हैं, जो तेल को कम करके स्किन को फ्रेश रखते हैं।
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को सुखाने और रोकने में मदद करते हैं।
  • टमाटर का नियमित इस्तेमाल त्वचा के काले धब्बे और झाइयों को हल्का करने में कारगर है।
  • इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाते हैं।

इस तरह आप चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP