जानें आई मेकअप को ब्लेंड करने के लिए किन ब्रश का किया जाता है इस्तेमाल

आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले सही ब्रश का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है।

eye makeup brush in hindi

मेकअप तो हम सभी करते हैं। इसे करने के लिए हम तरह तरह के मेकअप ब्रश का भी इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो मेकअप करने के लिए मार्केट में आपको कई तरह के ब्रश मिल जाएंगे, लेकिन कौन सा ब्लेंडिंग ब्रश किस काम में आता है। यह पता लगा पाना कई बार हमारे लिए बेहद मुश्किल साबित होने लगता है।

इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कितनी तरह के ब्लेंडिंग ब्रश होते हैं और किस काम में ये आते हैं।

क्रीज ब्लेंडिंग ब्रश

crease blending brush

इस ब्रश का इस्तेमाल आंखों के ऊपर मौजूद क्रीज यानी आईब्रो से ठीक नीचे की तरफ किया जाता है। इसके लिए आप रियल हेयर वाले ब्रश ही खरीदें। बता दें कि ऐसा ब्रश आपको करीब 400 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। साथ ही इसके लिए आप छोटे साइज वाला ब्रश ही खरीदें ताकि आसानी से आप आई मेकअप कर सकें।

इसे भी पढ़ें :आई मेकअप करना नहीं आता है, तो इन स्टेप्स को करें फॉलो

स्मजर ब्रश

smudger brush

स्मजर ब्रश का इस्तेमाल आंखों के नीचे की ओर किया जाता है। बता दें कि इसका साइज मीडियम होता है और आसानी से वाटर लाइन के पास आप आई मेकअप कर पाए। बता दें कि इसके लिए आप कोई ब्रांडेड आई मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करें। (ट्रेंडी काजल लुक्स)

फ्लफी ब्रश

fluffy brush

फ्लफी ब्रश में आपको कई तरह के साइज मिल जाएंगे, लेकिन आप इसमें केवल दो साइज ही खरीदें - सबसे छोटा और मीडियम। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा बड़े साइज का ब्रश ज्यादा काम में नहीं आता है। इसके लिए आप मिक्स हेयर वाले ब्रश को खरीदें। बता दें कि इसका इस्तेमाल पाउडर वाले प्रोडक्ट जैसे कि आईशैडो को ब्लेंड करने के लिए किया जाता है। (आईलाइनर के नए डिजाइन)

एंगल्ड ब्रश

angled brush

इस तरह के ब्रश का इस्तेमाल आप आंखों के आउटर कार्नर की तरफ कर सकती हैं। बता दें कि इसमें आपको काफी तरह के साइज मिल जाएंगे। साथ ही इस तरह का ब्रश आपको लगभग 200 रुपये से 300 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें :कैट आई के बजाय इस बार ट्राई करें आईलाइनर के ये डिजाइन

पेंसिल ब्रश

pencil brush

बता दें कि इस ब्रश का इस्तेमाल आंखों के इनर कार्नर पर हाइलाइटर लगाने के लिए किया जाता है। साथ ही आइब्रो के नीचले हिस्से को हाइलाइट करने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप लोकल ब्रांड के ब्रश को अवॉयड करें और रियल हेयर वाले किसी ब्रांडेड ब्रश को चुनें।

इसी के साथ अगर आपको हमारे बताई गई ये ब्लेंडिंग ब्रश से जुड़ी बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।

Image Courtesy : Nykaa Beauty

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP