कैट आई के बजाय इस बार ट्राई करें आईलाइनर के ये डिजाइन

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस बार ट्राई करें ये यूनिक आईलाइनर डिजाइन

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-08-25, 13:13 IST
creative eyeliner design

आंखों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए ज्यादातर महिलाएं आईलाइनर लगाना पसंद करती हैं। लेकिन समस्या यह रहती है कि वह केवल कुछ ही डिजाइन्स लगा पाती हैं, जैसे विंग्ड या कैट आईलाइनर।

क्या आपको मेकअप करना नहीं आता है? लेकिन आईलाइनर लगाने का शौक है। आप केवल कुछ ही आईलाइनर डिजाइन लगाती हैं? इस बार आपको आईलाइनर के नए डिजाइन ट्राई करने चाहिए। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो एक नजर डालें आईलाइनर के इन सबसे खूबसूरत डिजाइन्स पर।

डबल लेयर डिजाइन ( Double Layer Design)

double layer eyeliner design

डबल लेयर आईलाइनर डिजाइन देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है। लेकिन आपको लग रहा होगा कि इसमें सिर्फ दो लेयर ही तो हैं। लेकिन एक ट्विस्ट है।

पहले अपनी पसंद अनुसार नॉर्मल तरीके से लाइनर लगाएं। इसके बाद एक छोटी सी लाइन बनाएं और फिर ऊपर की तरफ सेमी सर्कल बना लें। लेकिन इसे पहली लाइन से जोड़े नहीं।

आप इस तरह का आईलाइनर डिजाइन नाइट पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। कुछ डिफरेंट करने के लिए आप दो कलर के आईलाइनर चुन सकती हैं।

बो आईलाइनर डिजाइन (Bow Eyeliner Design)

bow eyeliner designआईलाइनर के सबसे सिंपल डिजाइन में आप बो स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें बेहद प्यारी लगेंगी। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको लाइनर के एक लेयर लगानी होगी। अब इसके ऊपर डॉट-डॉट बनाएं। फिर एंड पर छोटा सा बो डिजाइन बना लें।

डिफरेंट लुक के लिए आप बो डिजाइन के लिए ब्लैक की जगह ब्लू कलर का आईलाइनर का उपयोग कर सकती हैं। इसके बाद शिमरी आईशैडो लगाएं। व्हाइट कलर का काजल लगाएं।

इसे भी पढ़ें:आईज को बनाना है अट्रैक्टिव तो आईलाइनर को लगाएं कुछ इस तरह

फायर आईलाइनर डिजाइन (Fire Eyeliner Design)

fire eyeliner designआईलाइनर का यह डिजाइन बेहद यूनिक है। हालांकि, इसे लगाने में आपको समय लग सकती है। लेकिन यकीन मानिए आईलाइनर का यह डिजाइन आपको भीड़ से अलग दिखाने में मदद करेगा। (आईलाइनर के लिए जरूरी बातें)

इसे भी पढ़ें:बॉलीवुड एक्ट्रेसस से जानें आईलाइनर लगाने के लेटेस्ट ट्रेंड

ग्राफिक डिजाइन बनाएं (Graphic Eyeliner Design)

आईलाइनर में यह डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह का डिजाइन आपकी आंखों को अट्रैक्टिव लुक देगा। इसके लिए सबसे पहले सिंगल कोट आईलाइनर लगाएं। फिर एक लाइन बनाकर दो वेव्स बनाएं।

अगर आप चाहती हैं कि आंखें बेहद खूबसूरत लगे तो आप क्रिस्टल बीड्स लगा सकती हैं। लेकिन केवल निचली लेयर पर ही बीड्स लगाएं। आप चाहें तो आंखों के आगे की तरफ भी यह लगा सकती हैं। (विंग्ड आईलाइनर लगाने के ट्रिक)

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • आपको अपनी आंखों के आकार अनुसार ही आईलाइनर का डिजाइन लगाना चाहिए।
  • आईलाइनर की क्वालिटी का भी ध्यान रखें। इससे न केवल आपका लुक खराब लगेगा, बल्कि आंखों को नुकसान भी हो सकता है।
  • अगर आप रोजाना कलर आईलाइनर लगाती हैं तो इसके साथ डार्क कलर की लिपस्टिक न लगाएं। इससे आपका लुक ओवरडू लगेगा।
  • आप आईलाइनर लगाने के लिए मेकअप या सिंपल टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP