विंटर में हर कई अपनी स्किन और चेहरे का ही ख्याल रखने में बिज़ी होता है। जबकि इन दिनों सबसे ज्यादा प्रॉब्लम हमारे होंठों को होती है। इस मौसम में होंठ सूखने और फटने लगते हैं। कई लोगों के होंठ तो इतने अधिक फटे जाते हैं कि उसमें से खून निकलने लगते हैं। मेरे साथ ये प्रॉब्लम होती है। मैं जब भी अपने होंठ पर से डेड स्किन निकालती हूं तो खून निकलने लगता है। ये मेरे साथ इतना ज्यादा होता है कि लिप बाम लगाने के बाद भी होंठ सॉफ्ट नहीं बनते। ऐसे में मेरी एक फ्रेंड ने मुझे कुछ जरूरी चीजों का ख्याल रखने के बारे में कहा। साथ ही दो टिप्स दिए जिन्हें आजमाने के बाद अब मेरे होंठ बिल्कुल भी नहीं फटते। तो अगर आप भी फटे होंठो से छुटकारा पाना चाहती हैं तो केवल ये तो चीजों का इस्तेमाल करें। लेकिन इसके सात कुछ जरूरी टिप्स को भी फॉलो जरूर करें।
अब इन सारे टिप्स के साथ इन दो चीजों को होंठों पर इस्तेमाल करें। इन दो चीजों को होंठो पर लगाने के बाद आपको कभी भी होंठों पर लिप बाम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
होंठों को हल्दी और सॉफ्ट बनाने के लिए उन पर से हमेशा डेड सेल्स हटा देने चाहिए। क्योंकि इन डेड सेल्स के कारण होठ ज्यादा फटे हुए लगते हैं। लेकिन इन डेड सेल्स को हाथों से ना उखाड़े। हाथों से निकालने के कारण ही लोगों के होंठों में से खून निकलते हैं। इन डेड सेल्स को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। दो चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाएं। फिर अपनी उंगली से 2 मिनट के लिए होंठों को रब करें। फिर पानी से होंठों को धो लें और कपड़े से साफ कर लें। इसके बाद होंठों पर जैतून का तेल या ऑलिव ऑयल लगा लें। इससे होंठों के ऊपर जमा सारी डेड स्किन हट जाती है और होठ कभी नहीं फटते।
Read more: विंटर के आते ही बालों के झड़ने की समस्या हो जाती है शुरू तो अंडे का मास्क ट्राय करें
किसी भी अच्छी कम्पनी का ग्लिसरीन लें और उसमें एक नींबू का रस निचोड़ ले। अब इसे रोज रात को होंठों पर लगाकर सोएं। इससे कुछ ही दिनों में होंठों के फटने की समस्या ठीक हो जाएगी। साथ ही होंठ हमेशा सॉफ्ट बने रहेंगे।
इसे आप चेहरे पर भी लगा सकती हैं। रोज रात को चेहरा साफकर ग्लिसरीन लगाएं और सुबह उठकर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इससे ठंड में चेहरे के भी फटने की समस्या नहीं होगी।
तो इन टिप्स को फॉलो कर विंटर में भी दिखें smart.
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।