इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर रेजर बर्न की समस्या को कहें बाय-बाय

अगर आप चाहती हैं कि रेजर से शेव करते समय आपको किसी तरह की जलन या इचिंग ना हो तो आप इन टिप्स की मदद लें।

 

prevent razor burn while shaving TIPS

अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए आजकल महिलाएं कई तरीके अपनाती हैं। वैसे तो इसमें वैक्सिंग से लेकर क्रीम तक का सहारा लिया जाता है, लेकिन रेजर का इस्तेमाल करना भी महिलाएं काफी पसंद करती हैं। दरअसल, यह ना तो उतना महंगा होता है और ना ही इसके इस्तेमाल में किसी तरह का दर्द होता है। साथ ही इस तरह आप घर पर ही बेहद आसानी से हाथ-पैरों से लेकर बिकनी एरिया तक शेव कर सकती हैं।

वैसे तो रेजर की मदद से बॉडी शेव करना यकीनन एक आसान व प्रभावी उपाय है। लेकिन अधिकतर देखा जाता है कि रेजर का इस्तेमाल करने के बाद कई महिलाओं को इचिंग, जलन जैसी कई समस्याएं होती हैं। रेजर बर्न के कारण महिलाओं को काफी असहज महसूस होता है। कई बार तो महिलाएं इन रेजर पर्न के इलाज के लिए तरह-तरह के नुस्खे भी अपनाती हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपको इस रेजर बर्न की समस्या ही ना हो तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल, रेजर से शेव करते समय आप कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठती हैं, जिसके कारण आपको बाद में दर्द, जलन व इचिंग आदि समस्या होती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप रेजर बर्न की समस्या को आसानी से अलविदा कह सकती हैं-

स्किन को करें रेडी

prevent razor burn while shaving inside

रेजर से शेव करने से पहले जरूरी है कि आप अपनी स्किन को इसके लिए तैयार करें। मसलन, अगर आप बॉडी पर रेजर का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो पहले हॉट शॉवर लें। दरअसल, गर्म पानी त्वचा और बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है। जिसके चलते रेजर बर्न की संभावना कम होती है।

इसे भी पढ़ें:चमकदार त्वचा चाहिए तो रिका वैक्स करवाएं, जानिए इसके फायदे


क्वालिटी पर फोकस

prevent razor burn while shaving inside

आज शेविंग के लिए किस तरह के रेजर का इस्तेमाल कर रही हैं, यह भी बेहद जरूरी है। अगर आप स्मूद स्किन चाहती हैं, तो हमेशा अच्छी क्वालिटी के रेजर को ही चुनें। आजकल सेंसेटिव स्किन के लिए अलग से रेजर मिलते हैं, आप उसे चुन सकती हैं। इस तरह के रेजर से किसी तरह की जलन व बर्न होने की आशंका काफी कम होती है। इसके अलावा, रेजर को समय-समय पर बदलें। पुराने रेज़र से छोटे कट व रैशेज हो सकते हैं।

अप्लाई करें क्रीम

prevent razor burn while shaving inside

अगर आप यह सोचती हैं कि शेविंग क्रीम सिर्फ लड़कों के लिए ही है तो आप गलत है। हमेशा बॉडी पर रेजर का इस्तेमाल करने से पहले शेविंग क्रीम को अप्लाई करें। यह ना सिर्फ शेविंग को स्मूद बनाता है, बल्कि इससे रेजर बर्न भी नहीं होता। अगर आपके पास शेविंग क्रीम नहीं है तो आप साबुन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।Beauty Tips: बालों को रिमूव करने के लिए स्किन टाइप के अनुसार सही वैक्स कैसे चुनें, जानिए

सही हो तरीका

prevent razor burn while shaving inside

रेजर बर्न से बचने के लिए आपको इसका सही तरह से इस्तेमाल करना भी आना चाहिए। मसलन, बहुत सी महिलाएं हेयर ग्रोथ की उल्टी दिशा में रेजर को अप्लाई करती हैं, यह तरीका सही नहीं है। इससे स्किन इरिटेशन की समस्या पैदा होती है। हमेशा आप हेयरग्रोथ की दिशा में ही रेजर को यूज करें। इसके अलावा शेविंग करते समय बहुत अधिक प्रेशर नहीं देना चाहिए। प्रेशर के साथ शेविंग करने से रेजर के जलने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही शेविंग करते समय आप एक झटके में रेजर का इस्तेमाल करने की जगह छोटे-छोटे स्ट्रोक लें। साथ ही शेविंग कंप्लीट करने के बाद आप उस स्थान को ठंडे पानी से धोएं।

इसे भी पढ़ें:वैक्सिंग हुई पुरानी 'पील ऑफ वैक्स' से पाएं बिना दर्द के अनचाहे बालों से छुटकारा


जरूरी है मॉइश्चराजिंग

prevent razor burn while shaving inside

कुछ महिलाएं सोचती हैं कि उन्होंने शेविंग की और बॉडी हेयर क्लीन हो गए तो शेविंग कंप्लीट हो गई। लेकिन शेविंग के बाद स्किन को मॉइश्चराइज करना भी उतना ही जरूरी है। इसलिए शेविंग के बाद आप अपनी स्किन के अनुसार अल्कोहल फ्री मॉइश्चराजइर को जरूर अप्लाई करें।

तो अब जब आप अगली बार रेजर से बॉडी शेव करें तो इन टिप्स को ध्यान में रखकर ही करें। ब्यूटी से जुड़े ऐसे ही काम के टिप्स जानने के लिए जुड़ी रहें हमारी वेबसाइट हरजिन्दगी से।

Image Credit:(@freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP