नेहा को वैक्सिंग कराने से डर लगता है। खासतौर पर जब बात अंडरआर्म्स हो तो यह डर और भी ज्यादा बढ़ जाता है। वैसे ऐसा नेहा के साथ ही नहीं कई महिलाओं के साथ होता है। वैक्सिंग के दौरान बालों का जोर से खीचा जाना बेहद दर्दनाक होता है। ऐसे में कई महिलाएं वैक्सिंग की जगह रेजर का इस्तेमाल करती हैं। बाजार में महिलाओं के लिए भी कई तरह के रेजर आते हैं, जिनके इस्तेमाल से बेहद आसानी के साथ बालों को रिमूव किया जा सकता है। यह दर्दनाक तो नहीं होता मगर, रेजर की मदद से अगर आप अंडरआर्म्स के बाल रिमूव कर रही हैं तो आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। चालिए हम आपको बताते हैं कि अगर आप रेजर के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स के बाल हटा रही हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:चीनी के पेस्ट से घर पर करें वैक्सिंग, सस्ते में पाएं कोमल और दमकती त्वचा
ज्यादा ब्लेडों वाला रेज यूज न करें
बाजार में कई तरह के रेजर आते हैं। इनमें मल्टी ब्लेड वाले रेजर आजकल काफी प्रचलित है। मगर, आपको हमेशा वही रेजर खरीदना है जो खास महिलाओं की त्वचा को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। मल्टी ब्लेड रेजर आपकी त्वचा के बालों को बहुत ही नजदीक से हटाता है। मगर, इससे बालों में खिलाव होता है। इससे स्किन के कटने का डर रहता है वहीं कभी कभी इससे त्वचा पर दाने आ जाते हैं। इससे स्किन पर बलतोड़ भी हो सकता है जो बेहद दर्दनाक होता है। वैसे अंडरआर्म्स के बाल हटाने के घरेलू नुस्खे भी हैं।
पुराना रेजर यूज न करें
इस बात का पूरा ध्यान रखें कि पुराने रेज से अंडरआर्म्स के बाल न हटाएं। इससे न तो आपके बाल बहुत अच्छी तरह से रिमूव होंगे और इससे इंफैक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाएगा। ध्यान रखें कि किसी भी रेजर को 10 से ज्यादा बार इस्तेमाल न करें। हर बार जब रेजर का इस्तेमाल करें तो इसे अच्छे से वॉश करके रखें। यूज करने से पहले रेजर को गरम पानी सैनेटाइज जरूर करें। ऐसा करने से आपको इंफैक्शन नहीं होगा।
इसे जरूर पढ़ें:पहली बार बिकिनी वैक्स कराने से पहले जरूर जान लें ये 8 जरूरी बातें
अंडरआर्म्स को हेयर रिमूवर के लिए तैयार करें
अगर आप सोच रही हैं कि रेजर से आप यूं ही अंडरअर्म्स के बाल रिमूव कर लेंगी तो यह आप गलत सोच रही हैं। आपको पहले अंडरआर्म्स को तैयार करना होगा। आपको रेजर यूज करने से पहले गर्म पानी से अंडरआर्म्स की सफाई करनी होगी इससे वहां के बाल मुलायम हो जाएंगे। इतना ही नहीं आपको पूरी तरह से अंडरआर्म्स के सूखने का इंतजार करना होगा। उसके बाद आपको शेविंग करनी होगी।
क्रीम का करें यूज
आपको आदमियों की तरह शेविंग क्रीम यूज करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप कोई भी मॉइस्चराइजिंग क्रीम यूज कर सकती हैं। इतना ही नहीं आप ग्लिसरिनयुक्त शॉवर जैल का यूज भी कर सकती हैं। हेयर रिमूव करने के बाद आपको आफ्टर शेव का यूज करना चाहिए इससे स्किन स्मूद रहती हैं। आप चाहें तो एलोवेरा जैल का यूज भी कर सकती हैं।
बालों की दिशा में करें शेव
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल शेव करने के बाद स्किन में जलन या चुभन न हो तो इसके लिए आपको बालों की दिशा में शेव करना चाहिए। अगर आप बालों की विपरीत दिशा में बालों को रिमूव करती हैं तो पहली बात तो आपके बाल बहुत कड़े उगेंगे और इससे आपको त्वचा में जलन, खुजली और इरिटेशन भी होगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों