कई बार हमारे चेहरे पर दाग नजर आने लगते हैं। इसे हाइपरपिगमेंटेशन कहते हैं। यह समस्या इतनी आसानी से सही नहीं होती है। इसके लिए कई सारे लोग इलाज लेते हैं, जो काफी महंगा होता है। वहीं कुछ लोग अपने प्रोडक्ट को लगाने का तरीका बदलते हैं, ताकि स्किन से हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या कम हो जाए। लेकिन ऐसा नहीं होता इसके लिए जरूरी होता है कि आप अपनी आदतों को बदले साथ ही, ब्यूटी एक्सपर्ट से इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए राय लें। ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने कुछ ऐसी टिप्स को इस आर्टिकल में शेयर किया है। जिसे ट्राई करके आप अपनी हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या को कम कर सकती हैं।
घर में मौजूद चीजों का चेहरे पर करें इस्तेमाल
बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट को लगाने से हमारी स्किन हेल्दी जरूर रहती है। लेकिन यह कुछ ही समय के लिए सही हो पाती है। दोबारा से स्किन पहले की तरह डल होने लगती है। हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या तो इन प्रोडक्ट से कम नहीं होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर करें। इसके लिए आप एलोवेरा जेल, खीरा और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल धूप में निकलने से पहले चेहरे पर करें। इससे स्किन साफ रहेगी।
हाइपरपिगमेंटेशन के लिए बादाम और दही
बादाम में त्वचा को चमकदार बनाने वाले प्राकृतिक गुण होते हैं जो काले धब्बों और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। बादाम का तेल या बादाम का दूध, का नियमित उपयोग समय के साथ त्वचा को चमकदार बना सकता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हुए नमी को बनाए रखने में मदद करता है। एक मुट्ठी बादाम को रात भर पानी में भिगो दें, फिर उन्हें दही और शहद के साथ मिलाकर बादाम का फेस पैक बनाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे भी हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Shahnaz Husain Tips : गर्मियों के मौसम में इस तरह रखें अपनी आंखों का ख्याल
हाइपरपिगमेंटेशन के लिए विटामिन सी
विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। विटामिन सी सीरम या पाउडर के साथ मिलाने से इससे त्वचा-चमकदार हो सकती है। एक बड़ा चम्मच ताजा मलाई लें और उसमें 1/4 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिलाएं और पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इससे हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या कम हो जाएगी।
(शहनाज हुसैन भारत की जानी-मानी ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट हैं जिनके प्रोडक्ट्स विदेशों में भी काफी फेमस हैं। वो शहनाज हुसैन ग्रुप की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आयुर्वेदिक तरीकों से ब्यूटी और हेयर केयर टिप्स देने और भारतीय हर्बल हेरिटेज को बढ़ावा देने के लिए शहनाज हुसैन को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।)
इसे भी पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: बदलते मौसम का नहीं होगा त्वचा पर असर, ट्राई करें ये तरीके
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों