आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अपनाएं ये नुस्खें

आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जगह अब घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं।

remedies to eyebrow

चेहरे की खूबसूरती में घनी आइब्रो चार चांद लगाने का काम करती है। हालांकि हम में से कई की आइब्रो ज्यादा घनी नहीं होती है। घना बनाना के लिए बाजार में मिलने वाले कई सारे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन जरूरी नहीं मनचाहा परिणाम आपको इसके इस्तेमाल से नजर आए। घनी आइब्रो के लिए कई बार हम पेंसिल का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आप आसानी से कुछ ही दिनों में आइब्रो को घना बना सकती हैं।

दूध

home remedy for eyebrow

घनी आइब्रो पाने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। इसमें कई सारे प्रोटीन, विटामिन्स, मिनिरल्स और फैटी एसिड्स होते हैं, जो आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं कच्चे दूध की वजह से न केवल आइब्रो की ग्रोथ होगी बल्कि आइब्रो हेयर बालों की ग्रोथ कोमल भी रहेंगे।

क्या करें :कच्चा दूध को आप रुई की मदद से आइब्रो पर लगा सकते हैं और ऐसा आप निरंतर 1 हफ्ते करें। आइब्रो पर इस तरीके से कच्चा दूध इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है। सोने से पहले आप इस नुस्खे को आजमा सकती हैं।

अंडा

remedy for growing eyebrow

आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अंडे के अन्दर वाला भाग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है,। जिसे अंडे की जर्दी कहा जाता है। अंडे की जर्दी में भारी मात्रा में प्रोटीन होता है जो आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसी के साथ अंडे की जर्दी इस्तेमाल करने से आइब्रो की सिल्की भी होंगे।

और पढ़ें : आईब्रो को परफेक्ट शेप में बरकरार रखने के लिए ये टिप्स आएंगी काम

क्या करें :अंडे की जर्दी को फेट कर हफ्ते में 2 से 3 बार आइब्रो पर लगाएं और इसके सूख जाने के आधे घंटे के बाद इसे धो लें। कुछ दिनों के बाद आप देखेंगे आइब्रो की ग्रोथ इजाफा नजर आ सकता है।

अगर आपको हमारी ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें।ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP