Raw Milk For Skin: कच्चे दूध से निखर सकती है त्वचा, इन चीजों के साथ मिलाकर करें इस्तेमाल  

दूध सेहत के लिए ही अच्छा नहीं होता बल्कि इसका इस्तेमाल आप स्किन के लिए भी कर सकती हैं। ये काफी फायदेमंद होता है।

simple ways to use raw milk for face

Easy Ways To Use Raw Milk: दूध का सेवन हर कोई करता है। लेकिन ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन होता है। लेकिन इस बात का आपको ध्यान रखना होगा कि इसे आपको पकाकर चेहरे पर नहीं लगाना है। बल्कि इसे आपको कच्चा ही फेस पर अप्लाई करना है। इससे टैनिंग दूर हो जाएगी। साथ ही त्वचा में ग्लो नजर आएगा। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन से जुड़ी अलग-अलग समस्याएं दूर हो जाएगी।

मुल्तानी मिट्टी और कच्चा दूध का करें इस्तेमाल (How To Use Raw Milk In Face)

Milk For skin

अगर आपको दाग, मुहांसे जैसी समस्या है तो इसके लिए आप फेस पर कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ आपको मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगानी होगी। इसे लगाने के लिए पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी डालनी है। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके कच्चा दूध एड करना है। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करना है और चेहरे और गर्दन पर लगाना है। फिर 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लेना है। इससे चेहरा साफ और बेदाग नजर आएगा।

कच्चे दूध और बेसन का करें इस्तेमाल (Tips For Glowing Skin)

आप कच्चे दूध का इस्तेमाल बेसन के साथ भी कर सकती हैं। इससे चेहरे पर होने वाली टैनिंग दूर हो जाएगी। साथ ही स्किन इवन नजर आएगी। इसके लिए पहले आपको एक कटोरी (मिल्क फॉर स्किन) में आधा चम्मच कच्चा दूध लेना है। फिर इसमें आधा चम्मच हल्दी मिक्स करनी है। अब इस मिश्रण को अपने फेस पर अप्लाई करें और 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। इस तरीके से इस्तेमाल करने से चेहरा खिला खिला नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: Raw Milk Benefits: इन तरीकों से चेहरे पर करें कच्चे दूध का इस्तेमाल, मिलेंगे ये फायदे

कच्चा दूध और शहद

Glowing skin care for raw milk

अगर स्किन टोन डल हो गया है, तो आप कच्चे दूध को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच कच्चा दूध (खूबसूरत त्वचा के लिए दूध का इस्तेमाल) लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें। इसके इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल करें कच्चा दूध, जानें तरीका

नोट: स्किन पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP