खूबसूरत दिखने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। महंगे मेकअप प्रोडक्ट से लेकर त्वचा के अनुसार स्किन केयर करने तक हम सभी चीजें रूटीन में शामिल करते हैं। वहीं इन सब में हम कई बार आईब्रो की देखभाल करना भूल जाते हैं और केवल आईब्रो की ग्रोथ बढ़ जाने पर थ्रेडिंग करवा लेते हैं।
बता दें कि आईब्रो को हमेशा शेप में रखने के लिए केवल थ्रेडिंग करवाना ही काफी नहीं होता है बल्कि आपको आईब्रो की सही तरीके से देखभाल करना भी जरूरी होता है। तो आइये जानते हैं कैसे करें आईब्रो की देखभाल ताकि वे हमेशा शेप में रहे। साथ ही बताएंगे कि किन चीजों को अवॉयड करना चाहिए।
कई बार हम किसी फंक्शन में जाने से पहले थ्रेडिंग करवाना भूल जाते हैं और फिर एक्स्ट्रा मौजूद आईब्रो हेयर को ट्विजर्स की मदद से तोड़ देते हैं। बता दें कि आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमारी आईब्रो की शेप बिगड़ जाती है। इसके अलावा आपको बालों को ऐसे तोड़ने के कारण बाल तोड़ भी हो सकता है। (घर में खुद से कैसे दें आइब्रो को शेप)
इसे भी पढ़ें : आइब्रो थ्रेडिंग, वैक्सिंग या प्लकिंग, क्या होता है सबसे बेहतर? जानें
स्किन को जिस तरह मॉइस्चराइज करना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह से आईब्रो हेयर को भी मॉइस्चराइज करना जरूरी होता है। बता दें कि ऐसा करने से आईब्रो के बाल ड्राई होकर टूटने से बच जाएंगे। इसके लिए आपको मार्केट में कई तरह की मॉइस्चराइजिंग क्रीम आसानी से मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें : घनी भौं से बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती, अपनाएं अरंडी के तेल के ये नुस्खे
वहीं हम आईब्रो को शेप देने के लिए मेकअप की मदद लेते हैं। बता दें कि अगर आप चाहती हैं कि आईब्रो के हेयर ड्राई होकर टूट न जाए तो उसके लिए आपको मेकअप का इस्तेमाल कम से कम करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इन मेकअप प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपके आईब्रो हेयर को नुकसान पहुंचा सकता है। (सफेद आइब्रो को काला करने के आसान उपाय)
अगर आपको हमारी बताई गई ये आईब्रो को परफेक्ट शेप में रखने की टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।