छोटी आंखों को बड़ा और आकर्षक दिखाने के लिए ये मेकअप टिप्स आएंगी आपके बेहद काम

आई मेकअप करने के लिए आपको सबसे पहले आंखों के आकार को समझना जरूरी होता है और उसी के हिसाब से आपको अपने लिए आई मेकअप चुनना होता है।

tips to apply eyeliner for small eyes to make it look bigger in hindi

मेकअप करना हम सभी बेहद पसंद करते हैं। वहीं रोजाना के लिए हम डेली वियर लाइट मेकअप करना पसंद करते हैं। इनमें लिपस्टिक, काजल और आईलाइनर का रोल अहम होता है। हालांकि लिपस्टिक को तो आप खुद चुन सकते हैं, लेकिन बात जब आई लुक की आती है तो आंखों की शेप के अनुसार ही आपको आईलाइनर लगाना चाहिए। आई शेप और स्ट्रक्चर के हिसाब से प्रोडक्ट और लुक चुनने पर आपका चेहरा खूबसूरत नजर आने लगेगा।

सबसे ज्यादा परेशानी छोटी आंखों वालों को होती है, क्योंकि मेकअप के बाद उनकी आँखे और भी ज्यादा छोटी दखाई देने लगती है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी टिप्स जिसे फॉलो कर आपकी छोटी आंखें बड़ी नजर आने लग जाएंगी और मेकअप चेहरे पर खिलकर नजर आएगा।

इस तरह लगायें विंग-आईलाइनर

eye liner for small eyes

अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो आप पूरी आंखों पर आईलाइनर न लगायें और केवल आउटर कार्नर की तरफ विंग आईलाइनर ही लगाएं। ऐसा करने से छोटी आंखें बड़ी नजर आएंगी। साथ ही आपकी आंखों को एक परफेक्ट डेफिनिशन भी मिल जाएगी। वहीं अगर आप चाहे तो रेट्रो स्टाइल में भी विंग को अपने हिसाब से मोटा या पतला लगा सकती हैं, लेकिन बता दें कि छोटी आंखों पर पतला आईलाइनर ही खूबसूरत नजर आता है।

इसे भी पढ़ें :ब्लश लग गया है जरूरत से ज्यादा तो इन टिप्स को करें फॉलो

स्मज लुक के लिए

आंखों को बड़ा दिखाना चाहती हैं तो काजल पेंसिल की मदद से आईलाइनर लगायें और उसे स्मजर ब्रश की मदद से ब्लेंड कर लें। ध्यान रहे कि ब्लेंडिंग को आप ज्यादा फैला कर न करें और आईलाइनर को पतला ही रखें। ऐसा करने से आपका आई लुक खूबसूरत नजर आएगा। वहीं अगर आप बिगिनर हैं तो पहले हाथों पर ब्लेंडिंग की प्रैक्टिस करें और फिर ही आंखों के ऊपर आईलाइनर लगायें। आप चाहे तो आंखों के ऊपर पहले आई शैडो लगा सकती हैं। आई शैडो के लिए आप लाइट कलर का ही चुनाव करें। इसके आलावा आप चाहे तो काजल कि जगह आई शैडो की मदद से भी आईलाइनर लगा सकती हैं।

smudge eye lookइसे भी पढ़ें :जानें क्या होती है मेकअप में टाइट लाइनिंग और इसे करने का तरीका

लगायें काजल

वहीं आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आईलाइनर को तकनीक के जरिये लगाने के साथ-साथ काजल को भी एक तकनीक की मदद से ही लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए ताकि एक इल्लुजन बने और आपकी आंखें बड़ी नजर आए। छोटी आंखों पर काजल लगाने के लिए आप ब्लैक की जगह व्हाइट कलर के काजल को चुनें। व्हाइट कलर का काजल आपकी आंखों को बड़ा दिखाएगा। वहीं इसका इस्तेमाल केवल वाटरलाइन पर ही करें और चाहे तो इसे ब्लैक आईशैडो के साथ स्मज भी कर सकती हैं।

अगर आपको ये आई मेकअप टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP