बालों की केयर करने का सबसे पहला व बेसिक स्टेप होता है ऑयलिंग करना। अमूमन हम सभी अपने बालों में तरह-तरह के तेलों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, नारियल तेल को बालों के लिए वरदान समझा जाता है। यह बालों के रोमों में गहराई तक जाकर हेयर ग्रोथ को बूस्ट करता है। इतना ही नहीं, इससे स्कैल्प हेल्थ भी बेहतर होती है, जिससे बालो को काफी फायदा होता है।
अगर आपके बाल रूखे या बेजान हैं तो भी नारियल तेल का इस्तेमाल करने से उन्हें नमी मिलती है और वे अधिक मुलायम बनते हैं। इतना ही नहीं, नारियल का तेल बालों को टूटने और दोमुंहे होने से बचाता है, जिससे बालों की लंबाई बढ़ती है।
नारियल तेल के ढेर सारे फायदे हैं, लेकिन अगर इसमें कुछ अन्य इंग्रीडिएंट्स को मिक्स किया जाता है तो इससे आपको जल्द और बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। मसलन, अगर आप अपने बालों को तेजी से बढ़ते हुए देखना चाहते हैं तो आप नारियल तेल में कुछ चीजों को मिक्स कर सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-
अगर आप अपने बालों की कम समय में ग्रोथ होते हुए देखना चाहती हैं तो ऐसे में नारियल तेल के साथ अंडे को मिक्स किया जा सकता है। अंडे प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर होते हैं, जो बालों को हेल्दी और मजबूत बनाते हैं। इससे हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है। आप एक अंडा लेकर उसे अच्छी तरह फेंटे। अब इसमें दो चम्मच नारियल तेल मिक्स करें। इसे अपनी स्कैल्प और बालों पर लगाएं। करीबन 20-25 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर अंत में गुनगुने पानी से धोकर हेयर वॉश करें।
इसे भी पढ़ें: शादी में सेलेब्स की तरह बनाना है बाल तो जरूर खरीद लें बालों के ये प्रोडक्ट्स
शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जिसका अर्थ है कि यह बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। आप शहद और नारियल तेल को मिक्स करके एक हाइड्रेटिंग हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में दो चम्मच नारियल तेल को मिक्स करें। अब आप इसे अपने बालों पर लगाएं और करीबन 20-25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, बालों को जेंटल शैम्पू से क्लीन कर दें।
मेथी के बीज प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं। यही कारण है कि इनके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ काफी तेजी से होती है। आप मेथी के बीजों को नारियल के तेल में भिगोकर कुछ दिनों के लिए ऐसे ही छोड़ सकते हैं। अब इस तेल को छानकर अपने बालों की रेग्युलर ऑयलिंग व मसाज करें।
इसे भी पढ़ें: पके चेहरे के नूर के आगे चांद भी पड़ जाएगा फीका, रोज लगाएं यह फेस मास्क
बेहतर हेयर ग्रोथ के लिए नारियल तेल में दही को मिक्स करके भी अप्लाई किया जा सकता है। दही में प्रोबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड होता है, जो स्कैल्प हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। साथ ही साथ, इससे हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप दो चम्मच प्लेन दही लें और उसमें दो चम्मच नारियल का तेल मिलाकर अपनी स्कैल्प पर लगाएं। इसे धोने से पहले 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।