आज के समय में महिलाएं अपनी ब्यूटी को एन्हॉन्स करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। इसके लिए महिलाएं स्किन केयर से लेकर मेकअप तक का सहारा लेती हैं। इसी कड़ी में महिलाएं अब अपने नाखूनों पर भी ध्यान देने लगी हैं। अमूमन अपने नेल्स की केयर करने से लेकर उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के नेल आर्ट डिजाइन्स बनाती हैं। वैसे तो नेल आर्ट डिजाइन्स की कोई सीमा नहीं है। लेकिन अगर आप अपने नेल्स को एक नेचुरल और ब्यूटीफुल लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में ग्रीन कलर नेल आर्ट डिजाइन बनाना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। यह एक ऐसा कलर है, जो ना सिर्फ आंखों को अच्छा लगता है, बल्कि आपके नेल्स को एक डिफरेंट लुक भी देता है। अमूमन महिलाएं इस कलर को नेल्स पर कम ही लगाती हैं, लेकिन यकीनन मानिए, आप इस कलर की मदद से भी कई तरह के डिफरेंट डिजाइन बना सकती हैं, जो देखने में काफी अच्छे लगते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ग्रीन कलर नेल आर्ट डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं-
फ्रूट नेल आर्ट डिजाइन्स
ग्रीन कलर से नेल आर्ट डिजाइन्स बनाना एक अच्छा आईडिया है। आप कीवी फ्रूट से लेकर वाटरमेलन नेल आर्ट डिजाइन्स को अपने नेल्स पर उकेर सकती हैं। यह आपके नेल्स को एक रिफ्रेशिंग लुक देंगे और समर्स में देखने में भी काफी अच्छे लगेंगे। कीवी नेल आर्ट डिजाइन्स बनाने के लिए आप पहले बेस पर व्हाइट कलर लगाएं। इसके बाद आप नेल्स पर ग्रीन कलर लगाएं और फिर कीवी फ्रूट की तरह डॉट बनाएं। आखिरी में आप नेल्स पर टॉप कोट लगाएं।
इसे भी पढ़ें:अगर अपने नेल्स को बनाना है ब्यूटीफुल तो एक बार ट्राई करें यह Blue Nail Art
फ्रेंच टिप नेल आर्ट
यह नेल आर्ट डिजाइन ऐसा है जो लम्बे व छोटे नेल्स दोनों पर अच्छा लगता है। अगर आप ग्रीन कलर को एक खूबसूरती के साथ अपने नेल्स पर उकेरना चाहती हैं तो ऐसे में फ्रेंच टिप नेल आर्ट डिजाइन्स बना सकती हैं। इसके लिए आप बेस पर कोई भी लाइट कलर लगाएं। (लेटेस्ट नेल ट्रेंड) आप चाहें तो ट्रांसपेरेंट कोट भी रख सकती हैं। इसके बाद आप नेल्स के फ्रेंच टिप पर ग्रीन कलर लगाएं। वैसे अगर आप चाहें तो फ्रेंच टिप पर ग्रीन कलर के साथ बो लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।
हैलोइन नेल आर्ट
अगर आप नेल्स पर एक डिफरेंट डिजाइन बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप ग्रीन कलर से हैलोइन नेल आर्ट बनाना अच्छा आईडिया हो सकता है। इसके लिए आप पहले नेल्स पर बेस ग्रीन कलर लगाएं। (डल नेल्स को बनाएंगे brighten up) इसके बाद आप ब्लैक या व्हाइट कलर की मदद से हैलोइन के डिफरेंट लुक्स को बना सकती हैं।
ईको-फ्रेंडली नेल आर्ट
ग्रीन एक ऐसा कलर है, जिसे अमूमन पर्यावरण के साथ जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो ग्रीन नेल पेंट की मदद से नेचर की कुछ ब्यूटीफुल तस्वीरें अपने नेल्स पर उकेर सकती हैं। इसके लिए आप पहले नेल्स पर ग्रीन नेल पेंट लगाएं। हालांकि एक नेल्स पर आप व्हाइट कलर लगाएं। इसके बाद आप ग्रीन और ब्लैक नेलपेंट की मदद से पेड़ आदि डिजाइन बना सकती हैं। यह एक बेहद डिफरेंट और खूबसूरत डिजाइन है।
इसे भी पढ़ें:घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक
पोल्का डॉट नेल आर्ट
अगर आपके लिए अलग-अलग तरह के नेल आर्ट डिजाइन्स को नहीं बना पातीं, तो ऐसे में आप इस नेल आर्ट डिजाइन की मदद ले सकती हैं। (व्हाइट नेल आर्ट) इसके लिए आप पहले नेल्स पर ग्रीन बेस कलर लगाएं। इसके बाद ब्लैक कलर से पोल्का डॉट बनाएं। यह एक सिंपल नेल आर्ट है।
तो देर किस बात की, इन नेल आर्ट डिजाइन्स को अपने नाखूनों पर उकेरिए और सिर्फ अपने नेल्स ही नहीं, बल्कि पूरे लुक को बदल दीजिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों