Teddy Day Nail Art: टेडी डे पर हाथों में करवाएं ये नेल आर्ट, देखें डिजाइंस

टेडी डे पर आप अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नेल आर्ट करा सकती हैं। इसके लिए आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन मिल जाएंगे।
image

वेलेंटाइन डे वीक शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करता है। किसी को अच्छे से रेडी होना पसंद होता है, तो कई अपने लिए अलग-अलग डिजाइन की एक्सेसरीज को खरीदता है। इस बार आप टेडी को खास बनाने के लिए हाथों में नेल आर्ट करवाएं। नेल आर्ट से आपके हाथ भी अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपके नेल्स लंबे और सुंदर लगेंगे। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के नेल आर्ट को आप करा सकती हैं।

ग्लिटर नेल आर्ट करवाएं

Nail art design idea

अगर आपको कुछ अलग तरह के नेल आर्ट को करवाना है, तो ऐसे में आप ग्लिटर नेल आर्ट करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट में मैट कलर और ग्लिटर दोनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ एक्सेसरीज लगाई जाएगी। फिर दूसरे हाथ पर ग्लिटर से ही टेडी का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। इससे आपके हाथ भी अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको नए ट्रेंडी डिजाइन वाले नेल आर्ट करवाने का मौका मिल जाएगा।

टेडी नेल आर्ट

Nail art teddy

कई बार हम थोड़ा हैवी डिजाइन वाली नेल आर्ट को हाथों में करवाते हैं। लेकिन आप चाहें तो इसकी जगह पर आप इस फोटो में नजर आने वाली सिंपल नेल आर्ट को करा सकती हैं। इसमें कुछ नेल्स पर टेडी के फेस डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। वहीं दूसरे पर चेक डिजाइन बनाया जाता है। इसमें मैट कलर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपके नेल्स अच्छे लगते हैं। साथ ही, आपके नेल्स टेडी डे पर अच्छे नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें : Nail Art DIY Tips: इन चीजों की मदद से घर पर ही कर सकती हैं खूबसूरत नेल आर्ट, सैलून के खर्च से भी बच जाएंगी आप

जेल नेल आर्ट

Nail art designs ideas

आप अगर नाखूनों पर शाइन चाहती हैं, तो ऐसे में आप जेल नेल आर्ट को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट हाथों में करवाने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें हर नेल्स पर ओम्ब्रे कलर का इस्तेमाल करते हैं। इसमें एक पर टेडी का डिजाइन किया जाता है। इससे आपके नाखून अच्छे लगते हैं। साथ ही, आप कुछ अलग ट्राई कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें :Nail Art Designs: हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए करवाएं ये ग्लिटर नेल आर्ट, देखें डिजाइंस

इस बार ट्राई करें ये नेल आर्ट। इससे आपके हाथ भी अच्छे लगेंगे। साथ ही, आप एक डे को सेलिब्रेट कर पाएंगी। इस तरह के नेल आर्ट को आप किसी भी जगह पर नेल आर्ट शॉप से करा सकती हैं। इसे करवाने में आपके 1,200 से 2,000 रुपये खर्च हो सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Intagram, Daily Charme Official, jadyn | ontario nail tech & artist

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP