मेकअप ट्रेंड हमेशा बदलते रहते हैं। इन दिनों हैवी मेकअप लुक को कम पसंद किया जा रहा है और लड़कियां लाइट व न्यूट्रल शेड्स को अपने मेकअप का हिस्सा बनाना ज्यादा पसंद कर रही हैं। खासतौर से, जब से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा और मास्क लगाना अनिवार्य हो गया तो लड़कियों ने अपने आई मेकअप के साथ अधिक प्ले किया और लिप्स को न्यूड लुक ही दिया।
वैसे भी अगर आप नो मेकअप लुक को क्रिएट कर रही हैं तो न्यूड लिप्स लुक रखना आपके लिए जरूरी हो जाता है। लेकिन कुछ लड़कियों को चाहकर भी न्यूड लिप्स में परफेक्ट लुक नहीं मिलता और उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है।
दरअसल, न्यूड लिपस्टिक को अप्लाई करते समय आपसे कुछ गड़बड़ हो सकती है, जिससे आपका लुक बिगड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको न्यूड लिपस्टिक को परफेक्ट तरीके से अप्लाई करने के कुछ हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद आएंगे-
सुनने में आपको शायद अजीब लगे कि न्यूड लिपस्टिक हैक में हम सबसे पहले लिपस्टिक की तो बात ही नहीं कर रहे हैं। अगर आप अक्सर इस बात से परेशान रहती हैं कि न्यूड लिपस्टिक लगाने के बाद भी आपको वह लुक नहीं मिलता, जो आपको मिलना चाहिए तो हो सकता है कि आप अपने चेहरे के बाकी मेकअप पर ध्यान ना देती हों।
इसे जरूर पढ़ें:जानिए राउंड फेस पर ब्लश अप्लाई करने का सही तरीका
बहुत सारी लड़कियों को इस बात का अहसास ही नहीं होता कि बेज और ब्राउन कलर की न्यूड लिपस्टिक आपके चेहरे को वॉश्ड आउट दिखा सकती हैं। ऐसे में अपने लुक में हल्का कलर एड करने और एक फ्रेश लुक पाने के लिए चीक्स पर ब्लश या ब्रॉन्जर अप्लाई करना बेहद जरूरी है।
अमूमन महिलाएं जब भी न्यूड लिपस्टिक अप्लाई करती हैं तो उसे ऐसे ही सीधे लगा लेती हैं। चूंकि उन्हें लाइट कलर लिपस्टिक में न्यूड लुक चाहिए होता है, इसलिए वह ऐसा करती हैं। लेकिन यह नियम हर शेड पर लागू नहीं होता है। लेकिन अगर आप पेल न्यूड लिपस्टिक को अप्लाई कर रही हैं तो आप लिप्स के किनारों में डार्क शेड के लिप लाइनर को जरूर यूज करें। यह न केवल होंठों को बड़ा दिखाने का एक शानदार तरीका है, बल्कि आपकी त्वचा के बाकी हिस्सों की तुलना में पेल लिपस्टिक लुक को अधिक नेचुरल दिखने में मदद करता है।
अगर आप सच में एक परफेक्ट न्यूड लिप्स लुक चाहती हैं तो यह बेहद जरूरी है कि आप लिपस्टिक को सही तरह से अप्लाई करें। मसलन, अगर आप मैट न्यूड लिपस्टिक को अप्लाई करती हैं तो आप देखेंगी कि वह हमेशा स्मूद नहीं दिखती, बल्कि कभी-कभी आपको लिप्स में फाइन लाइन्स नजर आएंगे, जो आपके पूरे लुक को बिगाड़ देंगे।
इसलिए बेहतर होगा कि आप क्रीमी न्यूड लिप कलर या लिप बाम को न्यूड लिपस्टिक को अप्लाई करने से पहले जरूर लगाएं। यह ना सिर्फ आपके लिप्स को मॉइश्चर करेगा, बल्कि आपके लिप्स को एक शाइनी फिनिश देगा। अगर आप लिप बाम को न्यूड लिप्स लगाने से पहले लगाती हैं तो इससे आपको अधिक नेचुरल लुक मिलता है।
अगर आप चाहती हैं कि न्यूड लिप्स में आपके होंठ या फेस अजीब नजर ना आए तो यह जरूरी है कि आप लिपस्टिक की शेड को समझदारी से चुनें। मसलन, जब आप न्यूड लिपस्टिक के कलर को सलेक्ट करें तो अपने अंडरटोन को ध्यान में रखें। बेहतर होगा कि आप अपने स्किन टोन से हल्का वार्म लिप कलर चुनें।
इसे जरूर पढ़ें:पतले होठों को भरा हुआ दिखाने के लिए ऐसे लगाएं लिपस्टिक
अगर आप कूल टोन्स को चुनती हैं तो इससे आपका फेस वॉश्ड आउट नजर आएगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आप पिंक न्यूड लिप्स लुक काफी अजीब लगता है, इसकी जगह ब्रिक टोन्ड या पीच टोन न्यूड लिपस्टिक को चुन सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।