herzindagi
image

चेहरे की त्वचा पर जब दिखने लगे ये बदलाव, तो समझ जाएं कि हो गया है पीरियड्स आने का टाइम

पीरियड साइकिल इरेगुलर होने से अधिकतर लड़कियां परेशान रहती है। ऐसे में आप भी जानना चाहती हैं, कि आपके पीरियड्स कितने दिनों में आ सकते हैं, तो जानें ब्यूटी एक्सपर्ट की राय।
Editorial
Updated:- 2025-02-10, 10:59 IST

हर महीने महिलाओं को पीरियड का सामना करना पड़ता है। इनमें से कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिनके पीरियड में उतार-चढ़ाव होता रहता है। किसी महिला के पिछले महीने के मुताबिक जल्दी पीरियड आ जाते हैं तो, कभी किसी के पीरियड लेट शुरू होते हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं पीरियड आने की डेट को लेकर कंफ्यूज रहती है। लेकिन, अगर आपके भी पीरियड इरेगुलर है या पीरियड्स का पैटर्न सामान्य नही है और आप यह जानना चाहती हैं कि आपका पीरियड कब आ सकता है। तो इस आर्टिकल की मदद से ये बात जान सकती हैं।

इरेगुलर पीरियड साइकिल

पीरियड के ना आने से त्वचा में कुछ बदलाव होते हैं और इन बदलाव के जरिए आप जान सकती हैं कि आपके पीरियड कब आने वाले हैं। पीरियड के आने पर त्वचा में क्या बदलाव होते हैं इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें कुछ ऐसे लक्षण बताए हैं, जिसकी पहचान कर आप पता लगा सकती हैं कि कितने दिनों में आपके पीरियड आ सकते हैं। साथ ही, उन्होंने त्वचा में होने वाले बदलाव की समस्या कैसे निजात पाए इस बात की भी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी

इन बदलावों से लगाएं पता

periods issue

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू ने बताया कि पीरियड की डेट आगे-पीछे होने से अधिकतर लड़कियां परेशान रहती हैं। ऐसे में वे ठीक से कुछ प्लान भी नहीं कर पाती है क्योंकि पीरियड इरेगुलर होने की वजह से उनका बनाया हुआ प्लान भी कभी-कभी खराब हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार आप अपने अंदर होने वाले इन 3-4 बदलाव से समझ सकती हैं कि आपका पीरियड कुछ दिनों में आने वाला है। आइए जानते हैं उन लक्षण के बारे में।

हो सकते हैं मुंहासे या रेशैज

pimples

एक्सपर्ट की मानें तो अगर आपकी पीरियड डेट आने के एक हफ्ते के अंदर-अंदर आपके चेहरे पर बारीक दाने, मुंहासे या रेशैज दिखने लगते हैं तो, समझ जाइए कि कुछ दिनों में आपके पीरियड्स आने वाले हैं। इसके अलावा कुछ चेहरे नजर आने वाला रूखापन साथ ही स्किन का ऑयली होना इस बात का संकेत हैं कि पीरियड्स आने वाले हैं। वहीं चेहरे ये सभी बदलाव आने और इस समस्या से निजात पाने के लिए आप मिंट टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मिंट फेस पैक का करें इस्तेमाल

सामग्री

नीम की लड़की

चंदन पाउडर

इसे जरूर पढ़ें: ऑयली स्किन के लिए इन चार तरीकों से फायदेमंद है टोनर, जानें

इस तरह बनाएं मिनट फेस पैक

सबसे पहले नीम की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसका पानी निकाल लें।

इसे नीम के पानी में चंदन पाउडर मिक्स करें।

इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।

इस पेस्ट को लगाने से ये समस्या कम हो सकती है।

नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

अगर आपको ये टिप्स पसंद आए तो आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।