हिंदू धर्म में शादी से जुड़ी कई रस्में हैं और कई रीति-रिवाज हैं। इन्हीं में से एक है सिंदूर लगाने की रस्म। हालांकि, समय बदलने के साथ-साथ इस रस्म में कई बदलाव आए हैं। मगर धार्मिक लिहाज से देखा जाए तो एक शादीशुदा महिला का श्रृंगार बिना सिंदूर के अधूरा ही रहता है। इस बात को केवल आम महिलाएं ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी मानती हैं। शायद यही वजह है कि दर्शकों में भी शादी के बाद एक्ट्रेसेस के सिंदूर लुक को देखने का बड़ा क्रेज रहता है।
धार्मिक पक्ष के अलावा अगर ब्यूटी के तौर पर देखा जाए तो सिंदूर लगाने से किसी भी महिला के चेहरे पर ग्लो आ जाता है। यही ग्लो हमें कैटरीना कैफ और अंकिता लोखंडे के चेहरे पर भी नजर आया, जिनकी हाल ही में शादी हुई है। दोनों को ही शादी के बाद सिंदूर सजी मांग के साथ देखा गया। हालांकि, दोनों का सिंदूर लगाने का स्टाइल अलग-अलग था मगर दोनों ही सिंदूर के साथ बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।
जहां कैटरीना कैफ ने बालों में हाफ सेंटर पार्टिंग करके मांग में सिंदूर भरा था, वहीं अंकिता लोखंडे ने फुल सेंटर पार्टिंग के साथ लो बन बनाया था और मांग में अंत तक सिंदूर भरा था। एक धार्मिक मान्यता के अनुसार मांग में जितना अधिक सिंदूर लगाया जाता है, रिश्ता उतना ही मजबूत बनता है। मगर यदि फैशन के लिहाज से देखा जाए तो सिंदूर कम लगा हो या ज्यादा, आपकी खूबसूरती में चार-चांद जरूर लगा देता है।
अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप भी मांग में सिंदूर लगाने और उसके साथ अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाने के लिए लुक्स तलाश रही हैं, तो चलिए हम आपको कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के सिंदूर लुक्स की झलक दिखाते हैं-
इसे जरूर पढ़ें: लिक्विड सिंदूर सूख जाए तो इन ट्रिक्स से करें इसे ठीक
करीना कपूर सिंदूर लुक
करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ न तो सात फेरे लिए और न ही निकाह किया। दोनों लोग अलग-अलग धर्म से हैं और इसलिए दोनों ही धर्मों की रिस्पेक्ट करते हुए दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 के दिन कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद दोनों ने एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें केवल घर के लोगों और करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया गया था। इस दौरान करीना को सिंदूर लुक में देखा गया था। करीना कपूर ने सिंदूर से अपनी मांग तो नहीं भरी थी, मगर माथे पर सिंदूर की हल्की सी झलक नजर आई थी। वैसे करीना जब भी सिंदूर लगाती है, वह आधी मांग ही भरती हैं और बालों में स्टाइलिश बन बना लेती हैं। आप करीना के लुक को कॉपी कर सकती हैं, अगर आपको अपनी मांग में कम सिंदूर लगाना है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानती हैं रोज़ाना इस्तेमाल किया जाने वाला कुमकुम कैसे बनता है?
ऐश्वर्या राय बच्चन सिंदूर लुक
20 अप्रैल 2007 में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी हुई थी। दोनों की शादी बंगाली और साउथ इंडियन रस्म से हुई थी। शादी के बाद ऐश्वर्या का पहला सिंदूर लुक तब देखने को मिला था, जब दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए वह परिवार सहित तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गई थीं। ऐश्वर्या ने बालों में सेंटर पार्टिंग की थी और उनकी मांग में काफी सारा सिंदूर भरा हुआ था। अगर आपको भी मांग में बहुत अधिक सिंदूर लगाना पसंद है, तो आप ऐश्वर्या का लुक कॉपी कर सकती हैं।
अनुष्का शर्मा सिंदूर लुक
11 दिसंबर 2017 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी हुई थी। शादी के बाद अनुष्का और विराट का पहला रिसेप्शन दिल्ली में हुआ था और तब अनुष्का ने रेड सिल्क की साड़ी पहनी थी। इस दौरान अनुष्का ने सेंटर पार्टिंग करके बालों में लो बन बनाया था और मांग में सिंदूर भरा था। अनुष्का का यह लुक काफी अच्छा लग रहा था, आप भी इस लुक को कैरी कर सकती हैं।
दीपिका पादुकोण सिंदूर लुक
14 नवंबर 2018 के दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो शहर में शादी की थी। शादी के बाद जब पहली बार दीपिका सामने आईं तो उनकी मांग में पिया के नाम का सिंदूर भरा हुआ था। दीपिका ने सेंटर पार्टिंग और लो बन बनाया हुआ था। साथ में मांग में अंत तक सिंदूर भरा था।
प्रियंका चोपड़ा सिंदूर लुक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 1 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद प्रियंका मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आई थीं प्रियंका ने अपनी मांग पूरी तो नहीं भरी थी मगर उनकी आधी मांग में सिंदूर जंच रहा था। आप भी सिंदूर के इस स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं, खासतौर पर अगर आप हेड क्राउन पर पफ बना रही हैं तो इस तरह से मांग में सिंदूर भरना काफी अच्छा रहेगा।
सोनम कपूर सिंदूर लुक
सोनम कपूर ने ट्रेडिशनल पंजाबी शादी की थी। मगर शादी के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने पति आनंद से कम सिंदूर लगाने की बात कर रही थी। शादी के बाद भी जब सोनम को देखा गया तब माथे पर सिंदूर के डॉट के साथ ही देखा गया। हालांकि, सोनम कुछ तस्वीरों में आधी मांग में सिंदूर भरे भी नजर आती हैं।
पत्रलेखा सिंदूर लुक
पत्रलेखा और राजकुमार की शादी अनोखी थी दोनों ने ही एक दूसरे की मांग में सिंदूर भरा था। मगर पत्रलेखा के सिंदूर लुक की बात की जाए तो आपको बता दें कि उनका लुक दीपिका पादुकोण के सिंदूर लुक से मिलता जुलता ही था।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही ऐसे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों