Kajari Teej Mehndi Designs 2024: कजरी तीज के मौके पर 5 मिनट में बन जाएंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Simple Mehndi Designs: मेहंदी लगाने से पहले आपको अपने हाथों का आकार समझना चाहिए और उसी के हिसाब से ही डिजाइन को चुनना चाहिए ताकि हाथों पर पैटर्न खूबसूरत नजर आए। 

kajari teej  simple mehndi designs

अक्सर घर के कामकाज के कारण कई बार हमें बाहर जाकर मेहंदी लगवाने का समय नहीं मिल पाता है और इसी वजह से हम कई बार समय पर मेहंदी भी नहीं लगवा पाते हैं। हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी को हाथों पर लगाया जाता है। वहीं तीज त्यौहार की बात करें तो कल कजरी तीज आने वाली है और इस मौके पर हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए हाथों पर मेहंदी जरूर लगानी चाहिए।

Zig Zag Mandala Mehndi Design

तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ ऐसे आसान डिजाइंस, जिन्हें आप केवल 5 मिनट के अंदर-अंदर अपने हाथों पर लगा पाएंगी और अपने हाथों की शोभा बढ़ा पाएंगी। साथ ही बताएंगे इन डिजाइंस को हाथों पर लगाने का आसान तरीका।

फूल जाल मेहंदी डिजाइन (Fool Jaal Mehndi Design)

Fool Jaal Mehndi Design

सिंपल मेहंदी के जाल डिजाइन से बोर हो गई हैं तो गोल टिक्की और फ्लोरल डिजाइन की मदद लेकर आप मेहंदी से इस तरह की खूबसूरत कलियों वाला डिजाइन पूरे हाथों पर बना सकती हैं। उंगलियों के लिए भी आप इस तरह से जाल के डिजाइन को बना सकती हैं। देखने में इस तरह की डिजाइन हाथों को भरा हुआ दिखाने में मदद करती है।

मंडला आर्ट मेहंदी (Mandala Art Mehndi Design)

mandala art mehndi ()

मंडला आर्ट काफी बारीकी से बनाया जाता है। इस तरह की डिजाइन को सर्किल बनाकर अंदर की तरफ बारीकी से मेहंदी के जरिये बनाया जाता है। वहीं उंगलियों के लिए भी आप इसी तरह की जालीदार मेहंदी या भरी हुई डिजाइन की मेहंदी को बना सकती हैं। यह मॉडर्न दिखने के साथ-साथ मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाने वाले सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

रिंग स्टाइल मेहंदी डिजाइन (Finger Mehndi Design)

Finger Mehndi Design

मॉडर्न लुक वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो मिनिमल डिजाइन की रिंग स्टाइल मेहंदी आपके लिए बेस्ट रहेगी। इस तरह का डिजाइन आप अपने हाथों की उंगलियों पर बना सकती हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन आप काफी बारीकी से बनाएं। ऐसा करने से आपका बनाया हुआ डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें :चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

गोल टिकी मेहंदी डिजाइन (Gol Tikki Mehndi Design)

Gol Tikki Mehndi Design

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा बनाया जाता है और यह बनाना काफी आसान भी है। इस डिजाइन को कम्प्लीट करने के लिए आप आस-पास बॉर्डर बना सकती हैं। इसके लिए आप फूल-पत्ती डिजाइन को चुन सकती हैं। आप चाहे तो इसे बेल स्टाइल में भी लगा सकती हैं।

ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी डिजाइन (Bracelet Mehndi Design)

Bracelet Mehndi Design

अगर आप कम से कम डिजाइन की ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी स्टाइल अपने हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह से चौड़े डिजाइन का ब्रेसलेट अपने हाथों पर बना सकती हैं। वहीं इस तरह के डिजाइन के साथ आप बैक हैण्ड के लिए रिंग मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।इसे भी पढ़ें :छोटी उंगलियों पर खूब जचेंगे बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

बेल मेहंदी डिजाइन (Bail Mehndi Design)

Bail Mehndi Design

बेल मेहंदी देखने में बेहद मॉडर्न नजर आती है। वहीं अगर आप इसे ज्वेलरी स्टाइल यानि हाथ फूल स्टाइल के डिजाइन में लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीकी से आप बीच की उंगली पर बेल के डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए आप डिजाइन को अपने हाथों के आकार के हिसाब से चुनें।

Bail Mandala Mehndi Design

अगर आपको कजरी तीज पर सिर्फ 5 मिनट में बनने वाले ये मेहंदी डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मेहंदी का रंग गाढ़ा कैसे होता है?

    मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए आप नींबू और चीनी के घोल का इस्तेमाल कर सकती हैं।