दो मुंहे बालों को कम करने के लिए इन घरेलू नुस्खों को करें ट्राई, जानें आसान तरीके

दोमुंहे बालों से हम सभी परेशान रहते हैं। इसकी वजह से बालों का बढ़ना कम हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू चीजों को इस्तेमाल करें। इससे दोमुंहे बाल कम हो जाते हैं।
image

दोमुंहे बालों (Split Ends) की समस्या आजकल हर किसी को होती है। इसकी वजह से बालो की ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप दोमुंहे बाल सही हो जाते हैं। साथ ही, बाल हेल्दी नजर आते हैं। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं, जो आपके बालों को चमकदार और बिना दोमुंहे बनाए रखने में मदद करेंगे।

आंवला का तेल

split ends

आंवला बालों के लिए अच्छा होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल अक्सर बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और दोमुंहे बालों को ठीक करने में मदद करता है।

तेल लगाने का तरीका

  • इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच आंवला का तेल हल्का गुनगुना करें।
  • इसकी अब बालों में अच्छे से मसाज करें।
  • 1 घंटे इसे बालों में लगा रहने दें। फिर बालों को शैंपू से साफ कर लें।
  • इसे लगाने से बालों को पोषण मिलता है। साथ ही, बालों का विकास दोबारा होने लगता है।

अंडा और जैतून का तेल

Split ends hair care

अंडा और जैतून का तेल बालों के लिए अच्छे होते हैं। अंडा बालों को प्रोटीन देता है। वहीं जैतून का तेल बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। इसलिए आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ठंड में रूखी स्कैल्प के कारण डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान, तो नीम का इन तीन तरीकों से करें इस्तेमाल

अंडा और जैतून का तेल लगाने का तरीका

  • 1 अंडा और 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं।
  • इन दोनों चीजों को बालों में लगाकर अच्छे से मसाज करें।
  • 1 घंटा लगाने के बाद बालों को खोल लें।
  • अब बालों को वॉश करें।
  • इससे आपका स्कैल्प हाइड्रेट रहेगा। साथ ही, बाल मुलायम हो जाएंगे। इसके बाद आपको बाजार की चीजों के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे ही बाल अच्छे और शाइनी नजर आएंगे।

इस बार इन दो तरीकों को ट्राई करें। इससे आपके बाल अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, हेल्दी हो जाएंगे। बस कुछ अलग लगाने से पहले अपने एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। ऐसा इसलिए क्योंकि नई चीज आपके बालों को खराब कर सकती है। साथ ही, इससे आपको कोई और समस्या भी हो सकती है।

नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP