Lipstick Hacks: क्या लिपस्टिक को फ्रिज में रखना चाहिए? जानें इससे जुड़े ब्यूटी हैक्स

होंठों पर लगी लिपस्टिक को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के लिए आपको रोजाना लिप केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए।

can we keep lipstick

(Can We Store Lipstick In Fridge)मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं और इसमें सबसे ज्यादा लिपस्टिक को होंठों पर हम लगाते हैं। वहीं गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में अक्सर हम लिपस्टिक को स्टोर करने के लिए अलग-अलग तरीकों को आजमाते हैं।

(how to store lipstick in hot weather)ऐसे ही सबसे ज्यादा हमने देखा होगा कि लिपस्टिक को फ्रिज में रखा जाता है। आखिर यह क्यों किया जाता है और यह कितना सही है? क्या आप जानते हैं?

तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं कि लिपस्टिक को फ्रिज में रखने से क्या होता है और यह कितना सही है। साथ ही, बताएंगे लिपस्टिक से जुड़े कुछ अमेजिंग हैक्स-

लिपस्टिक को फ्रिज में रखने से क्या होता है?

lipstick in fridge

  • लिपस्टिक के कई प्रकार होते हैं और सभी टेक्सचर को हम फ्रिज में नहीं रख सकते हैं।
  • अक्सर गर्मी के मौसम में हम ज्यादातर क्रेयॉन या वैक्स लिपस्टिक को पिघलने से बचाने के लिए फ्रिज में रखना पसंद करते हैं।
  • इसके अलावा लिप्स को गर्मी के मौसम में ठंडक देने के लिए भी लिपस्टिक को फ्रिज में रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें:ग्लॉसी या मैट? कैसे चुनें अपने लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड

किस तरह की लिपस्टिक को फ्रिज में रखना चाहिए?

मार्केट में आपको अनेक प्रकार की लिपस्टिक टेक्सचर देखने को मिल जाएंगे। इसमें ज्यादातर आपको क्रेयॉन और लिक्विड प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे। बता दें कि मैट, ग्लॉस और सेमी मैट लिपस्टिक को स्टोर करने के तरीके एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। ज्यादातर क्रेयॉन में मिलने ग्लॉसी और सेमी मैट लिपस्टिक को गर्मी के मौसम में पिघलने से बचाने के लिए आप इसे फ्रिज में रख सकती हैं। वहीं लिक्विड में केवल ग्लॉस या शाइन वाली लिपस्टिक को आप फ्रिज में रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक लगाने के बाद फटे हुए नजर आते हैं होंठ, तो इन टिप्स को करें फॉलो

किस तरह की लिपस्टिक को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए?

lipstick storing in hot weather

ज्यादातर लिपस्टिक में ग्लॉस और मैट फिनिश को पसंद किया जाता है। ऐसे में हमें केवल ग्लॉस या शाइन वाली लिपस्टिक को ही फ्रिज में रखना चाहिए। गलती से भी आपको फ्रिज में मैट फिनिश लिपस्टिक को नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मैट लिपस्टिक में ऑयली प्रदार्थ कम होते हैं और फ्रिज में रखी हुई लिपस्टिक को सीधे होंठों पर लगाने से ये लिप्स को ड्राई कर सकती हैं। ऐसे में आपको लिपस्टिक की सही फिनिश भी नहीं मिल पाएगी।

अगर आपको लिपस्टिक से जुड़े ये हैक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP