मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम कई तरह के लुक्स को री-क्रिएट करते हैं। मेकअप में सबसे ज्यादा लिपस्टिक को लगाया जाता है। लिपस्टिक के शेड को चुनते समय वैसे तो स्किन टोन का ख्याल रखा जाता है, लेकिन स्टाइलिश लुक पाने और कलर कंट्रास्ट को मैच करने के लिए आपको कई और बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।
लिपस्टिक में ज्यादातर ग्लॉस और मैट शेड्स आपको देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आसानी से ग्लॉस या मैट लिपस्टिक चुन सकते हैं।
लिपस्टिक के सही शेड को चुनने के लिए आपको समय का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन के समय हमेशा लाइट और सटल लुक्स को पसंद किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ बोल्ड कलर्स के लिए आप रात का समय चुन सकती हैं। नाइट मेकअप लुक के लिए बोल्ड कलर्स आपके लुक को पावरफुल बनाने में मदद करते हैं। वहीं डे मेकअप पेस्टल के साथ ग्लॉसी जैसे पीच या पिंक फैमिली के लाइट शेड्स बेस्ट लुक देने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए ब्राउन कलर की लिपस्टिक
अगर आप नेचुरल लूकिंग मेकअप कर रही हैं तो इस तरह के लाइट कलर लिपस्टिक के साथ आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ग्लॉस को सीधे न लगायें बल्कि आप इसके लिए पहले पीच कलर या पिंक फैमिली के किसी शेड को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका
मेकअप का कोई एक रूल नहीं होता है, लेकिन अपने लुक के हिसाब से ही आपको कलर कंट्रास्ट या कलर पैलेट को चुनना चाहिए। मैट लिप कलर की बात करें तो इसके लिए आपको आई मेकअप के लिए शिमर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। लिप कलर के लिए आप बोल्ड या न्यूड शेड अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।
अगर आपको परफेक्ट लिपस्टिक शेड चुनने के लिए टिप्स पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।