Lipstick With Saree: लाल रंग की साड़ी के साथ बेस्ट लुक देने में मदद करेंगे लिपस्टिक के ये शेड्स

होंठों को आकर्षक लुक देने के लिए आप लिप शेप को लिप लाइनर की मदद से डिफाइन करना बिल्कुल भी न भूलें।

lipstick shade with red saree

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। वहीं हैवी मेकअप हर कोई करें या न करें, लेकिन लिपस्टिक लगाना हम सभी काफी पसंद करते हैं। इसके लिए वैसे तो हम ज्यादातर स्किन टोन का खासतौर से ख्याल रखते हैं। स्किन टोन के अलावा आपको अपनी आउटफिट के कलर कॉम्बिनेशन को भी ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है।

रेड कलर की साड़ी के साथ हम कई बार सही शेड की लिपस्टिक नहीं चुन पाते हैं। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं रेड कलर की साड़ी के साथ बेस्ट लुक पाने के लिए लिपस्टिक के कुछ चुनिंदा शेड्स ताकि आपको मिले परफेक्ट लुक-

मॉव शेड लिप कलर

red dress

आजकल मॉव शेड्स की लिपस्टिक को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह एक कूल शेड है। वहीं इस तरह के लिपस्टिक शेड के साथ में आप विंग-आईलाइनर लगा सकती हैं। मॉव में आप कोशिश करें कि पिंक या लैवेंडर टोन वाले कलर को ही चुनें। इसमें आपको ब्राउन में भी कई लिप शेड्स आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:लिपस्टिक लगाने के बाद फटे हुए नजर आते हैं होंठ, तो इन टिप्स को करें फॉलो

न्यूड लिप कलर

mauve lip colour

लिपस्टिक में नेचुरल और क्लासी लुक पाने के लिए आजकल न्यूड शेड्स में काफी के कलर्स को चुना जा रहा है। इसमें आप रेड कलर की साड़ी के साथ में लिपस्टिक के लिए ब्राउन कलर को चुन सकती हैं। ब्राउन में आप लाइट शेड को ही चुनें। चाहे तो ग्लॉस का इस्तेमाल भी आप होंठों पर कर सकती हैं। नेचुरल लुक पाना चाहती हैं तो न्यूड की जगह पर पीची पिंक शेड का लिप कलर भी बेस्ट रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Best Lipstick Shades: गुलाबी रंग के कपड़ों के साथ खूब जचते हैं लिपस्टिक के ये शेड्स

डीप रेड लिप कलर

deep red lipstick

रेड ऑन रेड को भी आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह कलर आपको काफी बोल्ड और हॉट लुक देने में मदद करेगा। इस तरह के कलर के लिपस्टिक को आप मैट ही रखें। ग्लॉस इस्तेमाल करने की जगह पर आप साटन मैट फिनिश की लिपस्टिक को भी चुन सकती हैं। आप चाहे तो डीप वाइन शेड को भी चुन सकती हैं।

अगर आपको लिपस्टिक के ये शेड्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP