हर फंक्शन या त्यौहार के लिए हम और आप कई तरह के मेकअप करना पसंद करते हैं और लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड जानने के लिए हम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को फॉलो भी करते हैं। वहीं रोजाना मेकअप ट्रेंड बदल रहे हैं।
आजकल शनाया कपूर के मेकअप लुक्स काफी तेजी से वायरल होते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शनाया कपूर एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं और वह आए दिन अपने तरह- तरह के लुक्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं शनाया कपूर के कुछ मेकअप लुक्स जिसे आप किसी भी फंक्शन के लिए कर सकती हैं रीक्रिएट और दिख सकती हैं बेहद लाजवाब।
स्मोकी आई मेकअप लुक
इस तरह का मेकअप आप रात के समय के लिए चुन सकती हैं। बता दें कि इसके लिए आप बेस मेकअप को ड्युई रखें और लिप्स को भी ग्लॉसी लुक दें। ऐसा करने से आपका लुक काफी खूबसूरती के साथ हाईलाइट हो कर नजर आएगा। आप चाहे तो लिक्विड हाइलाइटर और चीक टिंट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं ताकि आपका चेहरा ग्लोइंग नजर आए। बता दें कि ऐसा मेकअप खासकर कॉकटेल नाइट के लिए बेस्ट रहता है।(मस्कारा लगाने के टिप्स)
इसे भी पढ़ें :ड्रूपी आईज है तो आई मेकअप करते समय इन टिप्स को फॉलो करें
ब्लश पिंक मेकअप लुक
इस तरह का नैचुरली पिंक मेकअप खासकर दिन के समय ही करना पसंद किया जाता है। बता दें कि पेस्टल, फ्लोरल और लाइट कलर के ऑउटफिट के सतह इस तरह का मेकअप बेहद खूबसूरत नजर आता है। साथ ही आप चाहे तो केवल आंखों में काजल लगा सकती हैं। बता दें कि इस तरह के लुक के लिए आप फाउंडेशन को स्किप कर केवल कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।(मस्कारा से जुड़े हैक्स)
इसे भी पढ़ें :जॉलाइन को दिखाना चाहती हैं शार्प तो ऐसे करें मेकअप कॉन्टूरिंग
ब्राउन ग्लैम लुक
इस तरह का मेकअप खासकर इंडियन ट्रेडिशनल ऑउटफिट जैसे लहंगा, साड़ी और सूट के साथ ही खूबसूरत नजर आता है। वहीं ऐसा मेकअप करने के लिए आपको कई तरह के ऑप्शन मिल जाते हैं जैसे कि आप चाहे तो मेकअप को ग्लॉसी लुक भी दे सकती हैं और चाहे तो पूरा लुक मैट भी रख सकती हैं। वहीं अगर आप चाहे तो आई मेकअप करने के लिए बारीक साइज के ग्लिटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसी के साथ हमारे दिखाए गए शनाया कपूर के मेकअप लुक्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों