रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इस दिन के लिए लड़कियां पहले से ही तैयारी करके रखती हैं। वह मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल तक हर एक चीज परफेक्ट चाहती हैं। अगर आप रक्षाबंधन के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए कुछ मेकअप टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए मास्क ( Mask For Glowing Skin)
अगर आप चाहती हैं कि रक्षाबंधन पर आपकी त्वचा फ्रेश और खिली-खिली नजर आए तो आपको मास्क का उपयोग करना चाहिए। त्वचा के लिए फ्रूट मास्क बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आपको केला, सेब, पपीता और संतरा चाहिए होगा।
इन सभी फलों का छिलका छील लें। फिर इसे मैश कर लें। अब इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 से 30 मिनट के बाद पानी से अपना मुंह धो लें। इससे डेड स्किन रिमूव होती है।
कूलिंग मास्क बनाने के लिए खीरे के रस में दो चम्मच मिल्क पाउडर, एक अंडे का सफेद भाग मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और आधे घंटे के बाद पानी से धो लें।
परफेक्ट मेकअप के लिए टिप्स (Perfect Makeup Tips)
क्योंकि रक्षाबंधन का त्योहार दिन में मनाया जाता है, इसलिए मेकअप लाइट होना चाहिए। अगर आपकी क्लियर स्किन है तो आप फाउंडेशन स्किप कर सकती हैं। मेकअप लगाने से पहले चेहरे को क्लींज करें।
इसके बाद त्वचा पर बिल्ट-इन मॉइश्चराइजर सनस्क्रीन लगाएं। फिर पाउडर लगाएं। बेबी पाउडर की तरह ट्रांसलूसेंट पाउडर त्वचा के लिए अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें:कैमरे पर भी दिखेंगी Flawless अगर आजमाएंगी शहनाज हुसैन के ये मेकअप टिप्स
रक्षाबंधन के लिए मेकअप टिप्स (Makeup Tips For Raksha Bandhan)
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको मॉइस्चराइजर की जगह एस्ट्रिंजेंट लोशन लगाना चाहिए। फिर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। ऑयली एरिया जैसे नाक, माथे और ठुड्डी पर खास ध्यान दें। स्पॉन्ज को हल्का सा गीला कर लें।
फिर पाउडर को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक चलेगा। अगर आप ब्लशर का इस्तेमाल कर रही हैं तो बेहद कम लगाएं और सही तरीके से ब्लेंड करें।
आंखों पर आई पेसिंल का उपयोग करें। पलकों को ब्राउन या ग्रे आई शैडो से लाइन करें। इससे आपकी आंखों को सॉफ्ट इफेक्ट मिलेगा। फिर काजल का एक कोट लगाएं। इससे आपकी आंखें डार्क और ब्राइट लगेंगी।
आपको डार्क कलर्स की लिपस्टिक नहीं लगानी चाहिए। हल्के पेस्टल कलर्स जैसे पिंक, मौवे, लाइट ब्राउन, कॉपर या ब्रॉन्ज की लिपस्टिक लगाएं। (ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स)
कलर्स बहुत ज्यादा इंटेस नहीं होने चाहिए। लिप्स की सुंदरता बढ़ाने के लिए लिप ग्लॉस लगाएं। अगर आप लिपस्टिक लगा रही हैं तो सबसे पहले लिप पेंसिल से आउट लाइन करें। फिर ब्रश की मदद से लिपस्टिक लगाएं।
इसे भी पढ़ें:Shahnaz Husain Tips: त्वचा को साफ़ और हेल्दी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
बनाएं ये हेयरस्टाइल (Easy Hairstyles Ideas)
- क्या आप रक्षाबंधन पर कुछ नया हेयरस्टाइल ट्राई करना चाहती हैं। यानी अपने बालों में रिबन या फैंसी क्लिप लगाएं। इसके अलावा आप केवल खुले बाल रखकर फूल लगा सकती हैं। इससे आपका लुक बेहद अट्रैक्टिव लगेगा।
- लंबे बालों में कैस्केडिंग वेव, कर्ल और बाउंसी हेयरस्टाइल भी काफी अच्छा लगता है। लोअर हेयर पर कर्ल और नेचुरल वेव्स ट्राई करें। (हेयर केयर टिप्स)
- क्लासिक पोनीटेल भी हेयरस्टाइल बना सकती हैं। यह ज्यादातर फेस कट पर सूट करता है।
- जिन महिलाओं का चेहरा लंबा होता है, उन्हें लो पोनीटेल बनानी चाहिए। ओवल फेस के लिए साइड-स्वेप्ट फ्रिंज हेयरस्टाइल बनाएं।
- स्क्वायर जॉ फेस पर चेहरे के दोनों ओर नीचे की ओर जॉ लेवल तक लॉन्ग कर्ल लुक जचेगा। इसके अलावा गोल चेहरे पर भी यह हेयर स्टाइल बनाया जा सकता है।
(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों