रश्मिका मंदाना के ये बेमिसाल लुक्स आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट

मेकअप करने से पहले आपको अपनी स्किन टोन का ध्यान जरूर रखना चाहिए और उसी हिसाब से लुक क्रिएट करना चाहिए।

rashmika makeup looks hindi

मेकअप करना तो हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन तरह तरह के लुक्स को ट्राई करते रहते हैं। वहीं बात अगर एक्ट्रेस की करें तो आजकल रश्मिका मंदाना के मेकअप लुक्स को उनके फैंस काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं। साउथ की यह एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए नए लुक्स शेयर करती हैं।

इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं रशमिका के कुछ बेमिसाल लुक्स, जिन्हें आप भी कर सकती हैं ट्राई और अपनी खूबसूरती में लगा सकती हैं चार चांद।

ड्युई बेस मेकअप

dewy makeup rashmika mandanna

अक्सर रश्मिका मंदाना वार्म टोन के कलर को मेकअप करने के लिए चुनती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका स्किन कलर डस्की है और इसे टोन पर वार्म कलर्स खिलकर नजर आते हैं। इसमें रश्मिका ने यूनीक लुक देने के लिए बेस मेकअप को ड्युई रखा है, जिसके कारण उनका मेकअप खिलकर नजर आ रहा है। इस तरह का मेकअप आप व्हाइट या किसी लाइट कलर के साथ कैरी करें। साथ ही आप दिन और दिन किसी भी समय के लिए ऐसा मेकअप चुन सकती हैं। (साड़ी के साथ ऐसे लिपस्टिक के शेड्स को चुनें)

इसे भी पढ़ें :इस तरह करेंगी मेकअप तो ब्लैक ड्रेस में दिखेंगी बेहद क्लासी

ग्लिटर आई मेकअप

glitter eye makeup rashmika mandanna

रश्मिका ने इस लुक में आंखों के लिए बोल्ड ग्लिटर लुक को चुना है। वहीं लिप्स के लिए भी अपनी स्किन टोन के हिसाब से काफी डार्क कलर को चुना है। अगर आप ब्राइट कलर की ऑउटफिट कैरी कर रही हैं, तो ऐसा मेकअप आपके लिए परफेक्ट रहेगा। साथ ही बता दें कि ऐसा मेकअप रात के समय के लिए बेस्ट रहता है। इसलिए दिन के वक्त ऐसा मेकअप करना अवॉयड ही करें। (ब्राउन लिपस्टिक के शेड्स)

इसे भी पढ़ें :ऑउटफिट का कलर है सिल्वर तो ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी गॉर्जियस

ग्लॉसी लिप्स लुक

glossy lips rashmika mandanna

आजकल ग्लॉसी लिप्स को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस लुक में रश्मिका ने आंखों के लिए स्मज आई मेकअप को चुना है और लिप्स के लिए ग्लॉस का इस्तेमाल किया है। अगर आप आईलाइनर लगाना पसंद नहीं करती हैं तो इस तरह का आई मेकअप आप चुन सकती हैं। अगर आप ब्राउन की जगह पर पिंक या पीच कलर चुनती हैं तो आप इस तरह का मेकअप दिन के समय भी कर सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको रश्मिका के ये मेकअप लुक्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Courtesy : Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP