हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए मेहंदी लगाई जाती है। हर त्योहार के मौके पर हथेली पर मेहंदी को लगाना शुभ माना जाता है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा आने वाली है और इस मौके पर हम अपने पसंद के डिजाइन वाली मेहंदी लगाना पसंद करते हैं।
वैसे तो मेहंदी के कई डिजाइन आपको देखने को आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन आजकल पीकॉक डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए देखते हैं इसके कुछ आसान और कम समय में बन जाने वाले डिजाइन जिन्हें आप इस कार्तिक पूर्णिमा के दिन हथेली पर बना सकती हैं।
भरे हाथों की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप उंगलियों पर लाइन पैटर्न के डिजाइन को बना सकती हैं। वहीं हथेली के लिए आप मोर का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन छोटे आकार के हाथों पर खूब जचेगा। डिजाइन के बॉर्डर के लिए आप ब्रेसलेट स्टाइल में मेहंदी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइंस
केरी डिजाइन एवरग्रीन पसंद किया जाता है और इसके साथ पीकॉक स्टाइल की मेहंदी आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेगी। वहीं हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए आप कटआउट स्टाइल में भी पीकॉक और केरी के डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें।
मिनिमल डिजाइन की मेहंदी को हाथों में लगाना चाहती हैं तो हाफ हैण्ड पर इस तरह से पीकॉक के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के साथ आप फूल-पत्ती पैटर्न के डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल करें और बारीक कट बनाए।
इसे भी पढ़ें: केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा
बेल के स्टाइल में पीकॉक मेहंदी का डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरह के मॉडर्न आर्ट स्टाइल को चुन सकती हैं। इस खूबसूरत डिजाइन को बनाने के लिए आप इअरबड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह का डिजाइन खासकर चौड़े हाथों पर बेहद खूबसूरत नजर आएगा।
अगर आपको पीकॉक मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।