herzindagi
best diy skin and hair care tips by priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा का DIY हेयर मास्क, वायरल वीडियो में शेयर किया अपना Hair Care Secret

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ब्यूटी के कुछ देसी नुस्खे शेयर किए हैं। ड्राई बालों और स्कैल्प के लिए उन्होंने एक खास मास्क बताया है। 
Editorial
Updated:- 2020-04-21, 12:50 IST

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपने स्टाइल, सोशल वर्क और अपनी ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। वो इस वक्त कई संगठनों से जुड़ी हुई हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट में जागरुकता भी फैला रही हैं, लेकिन इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा अपना सेल्फ केयर नहीं भूलती हैं। इन दिनों जब सभी अपने-अपने घरों में हैं तो उन्होंने आसान DIY हेयरमास्क शेयर किया है जो सिर के स्कैल्प के लिए बहुत अच्छा है और साथ ही साथ बालों को सॉफ्ट और शाइनी भी रखता है।

इसे बनाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि कैसे वो अपना हेयर पैक बना रही हैं। प्रियंका ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'क्वारेंटाइन अच्छा समय है ये सब ट्राई करने का। ये एक हेयर ट्रीटमेंट रेसिपी है जो मेरी मां ने मुझे सिखाई थी। और उनकी नानी ने उनकी मां को। फुल फैट दही, 1 छोटा चम्मच शहर और 1 अंडा। इसे अपने बालों में 20 मिनट तक रखे रहने दीजिए और फिर धो लीजिए। नोट: जहां ये मुझपर काफी असर करता है वहीं इसकी खुशबू अच्छी नहीं होती, तो आपको दो बार शैम्पू करना पड़ सकता है अपने बालों से दही निकालने के लिए और हां, उन्हें कंडीशन जरूर कीजिएगा।'

इसे जरूर पढ़ें- विदेश में है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल, देखिये निक जोनस के घर के अंदर की तस्वीरें

 

 

 

View this post on Instagram

A few years ago I shared some DIY beauty hacks with @voguemagazine. Seems like a good time to dust these off to try during quarantine. This is a recipe for a hair treatment that my mom taught me, and her mom taught her. Full Fat Yogurt, 1 tsp honey, 1 egg. Let it sit in your hair for 30 min and rinse with warm water.⁣ ⁣ Disclaimer: while this works wonders (for me), it doesn’t smell the best. You may need to shampoo twice to remove all the yogurt, and then condition as usual.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) onApr 20, 2020 at 12:34pm PDT

पहले भी शेयर कर चुकी हैं देसी नुस्खे-

प्रियंका चोपड़ा पहले भी कई देसी नुस्खे शेयर कर चुकी हैं। कुछ समय पहले वोग को दिए एक खास वीडियो में उन्होंने ऑल नेचुरल लिप स्क्रब और एक्सफोलिएटिंग मास्क शेयर किए थे।

 

प्रियंका का खास लिप स्क्रब-

प्रियंका चोपड़ा का खास DIY लिप स्क्रब बहुत ही आसान है बनाना। आप इसके लिए थोड़ा सा सी-सॉल्ट लें, इसके साथ ही 100% शुद्ध वेजिटेबल ग्लीसरीन। अगर आप नॉर्मल ग्लीसरीन लेंगी तो होठों पर जलन होगी। इसी के साथ, गुलाबजल लें ताकि होठों को ठंडक मिले। सभी चीज़ों को अच्छे से मिलाकर आप अपने लिए एक बेहतरीन लिप स्क्रब बना सकती हैं।

priyanka chopra beauty secret

इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका की तरह करना है ट्रैवल? ये 5 डेस्टिनेशन और बजट आपके काम आएंगे

प्रियंका चोपड़ा का DIY बॉडी स्क्रब-

प्रियंका चोपड़ा ने बेसन से बनाया हुआ एक बॉडी स्क्रब भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने 1 कप बेसन में दो बड़े चम्मच दही, कुछ बूंदे नींबू, थोड़ा सा दूध और साथ ही साथ थोड़ा सा चंदन पाउडर और साथ ही साथ थोड़ी सी हल्दी इस्तेमाल की थी।

प्रियंका का ये स्क्रब फुल बॉडी स्क्रब है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं और इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। इस स्क्रब की वजह से आपकी बॉडी की डेड स्किन हटती है और निखार आता है।

 



देसी गर्ल ने ये देसी नुस्खे शेयर तो कर दिए थे और साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा था कि इसे पहले अपने हाथों पर ट्राई करके देख लें कि अगर आप एलर्जिक हैं तो इसे चेहरे पर न लगाएं।

यकीनन DIY ब्यूटी मास्क काफी मददगार साबित होते हैं क्योंकि उनमें जो भी इंग्रीडियंट्स हैं सभी नेचुरल हैं। ये सभी तरीके काफी अच्छे हैं और आप भी इन्हें घर पर ट्राई कर सकती हैं। जब आप इन्हें ट्राई करें तो हमें जरूर बताएं कि आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा। इसके अलावा, ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।