herzindagi
potato toner  reduce dark circle

Toner For Skin: आलू के रस से घर पर बनाएं टोनर, कम हो जाएंगे डार्क सर्कल

डार्क सर्कल हर किसी को होते हैं। इसकी वजह से चेहरा कई बार अजीब दिखने लगता है। इसके लिए जरूरी है कि आप घरेलू नुस्खों से अपने डार्क सर्कल को कम करें।
Editorial
Updated:- 2024-09-03, 17:53 IST

आंखो की खूबसूरती को कम करने का काम सबसे ज्यादा डार्क सर्कल करते हैं। इसमें आंखों के नीचे का एरिया काला होने लगता है। कई सारे लोग इसे कम करने के लिए आई क्रीम लगाते हैं। लेकिन इससे भी कुछ ही समय का असर आंखों के नीचे देखने को मिलता है। इसके बाद आंखें फिर से काली लगने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि केमिकल लगने की वजह से स्किन काली हो जाती है। ऐसे में आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्सपर्ट भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं। इस बार आप घर पर बनाएं आलू के रस का टोनर। इससे डार्क सर्कल की प्रॉब्लम कुछ ही समय में कम हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप आलू के रस का टोनर बना सकती हैं। 

आलू के रस को टोनर बनाने के लिए सामग्री

Toner for skin care

  • आलू का रस- आधा कप
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
  • एसेंशियल ऑयल- 2 से 3 बूंदे

आलू के रस से टोनर बनाने का तरीका 

Potato for dark circle

  • इसके लिए आपको एक आलू लेना है। 
  • अब इसे छिलकर पानी से साफ कर लेना है।
  • एक कद्दूकस लें और आलू को उससे घिस लें। 
  • फिर इसे अच्छे से निचोड़कर रस निकाल लें। 
  • अब इसे एक कटोरी में निकाल लें। 
  • इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और एसेंशियल ऑयल को मिक्स करें। 
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें। 
  • इस मिश्रण को आपको एक स्प्रे बोतल में डालना है। 

इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट ने बताए डार्क सर्कल को ठीक करने के 3 उपाय, आप भी जानें

इस तरह लगाएं आलू के रस से बना टोनर

toner for skin ideas

  • इसे लगाने के लिए पहले आपको चेहरे को साफ करना है। 
  • अब इसे कॉटन पैड की मदद से आंखों के नीचे लगाना है।
  • इसके बाद 15 मिनट लगाए रखना है। 
  • फिर इसे पानी से साफ करें। 
  • इससे आपके डार्क सर्कल कम हो जाएंगे। 

अगर आपके डार्क सर्कल जाता हो रहे हैं, तो इसे आप रोजाना इस्तेमाल करें। इससे आपके डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम हो जाएंगे। यह टोनर हर स्किन पर लगाया जा सकता है। लेकिन अगर यह प्रॉब्लम ज्यादा हो गई है तो इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स नहीं छीनेंगे चेहरे की खूबसूरती, इस तरह इस्तेमाल करें दूध

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।