डेड स्किन की वजह से अधिकतर लड़कियां परेशान रहती है और इसे कम करने के लिए महिलाएं कई उपाय भी करती हैं। अगर आप भी डेड स्किन की वजह से परेशान रहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप डेड स्किन को कम कर सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि डेड स्किन की वजह से अगर आप भी परेशान रहती है, तो अब आप घर पर रहकर दो आसान नुस्खे आजमा सकती हैं। इन दो तरह के नुस्खे को आजमा कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आईए जानते हैं इन नुस्खे के बारे में। डेड स्किन को कम करने के लिए सबसे पहले आप एक खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़ा चम्मच बेसन कटोरी में निकाल लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी, एलोवेरा जेल और मलाई मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब आपका फेस पैक बनकर तैयार हो गया है। आप इसे चेहरे को धोकर 30 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं। थोड़ी देर के बार आप चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ओट्स और हल्दी का इस्तेमाल कर बनाएं फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका और इसके फायदे
इसके अलावा आप दूसरा उपाय भी आजमा सकती हैं। इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले एक खास टोनर फेस पर लगा सकती हैं। इस टोनर को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
इस खास टोनर को बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। इस रस को कटोरी में निकाल कर इसमें थोड़ा गुलाब जल, ग्लिसरीन और विटामिन ई कैप्सूल शामिल कर लें। अब आपका खास होममेड टोनर बनकर तैयार है। आप रोजाना रात में सोने से पहले इसे अपने चेहरे पर लगाकर सो सकती हैं। दूसरे दिन अपने चेहरे को धो सकती हैं।
नोट- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए नुस्खे को ट्राई करने से पहले स्किन पैच टेस्ट और स्किन एक्सपर्ट से परामर्श कर लें। चेहरे पर पिंपल्स हैं, तो इस नुस्खें को आजमाने से बचें।
इसे भी पढ़ें: बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिए बेस्ट हैं कलौंजी से बना हेयर मास्क, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।