बालों का झड़ना कम करने के लिए इन 2 तरीकों से इस्तेमाल करें पुदीने का तेल

अगर आप हेयर फॉल के लिए उपायों को  खोज कर रही हैं तो आप इसके लिए पुदीने के तेल का प्रयोग कर सकती हैं।

pepperment oil for hair

हमारी रोजाना की भागदौड़ वाली जिंदगी में बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है। हालांकि यह प्रॉब्लम पुरुषों व महिलाओं दोनों लोगों को होती है, लेकिन अपने बालों को लेकर थोड़ी ज्यादा चिंतित रहती हैं। हमारी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह ये समस्या हो जाती हैं। बालों का झड़ना रोकने के लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट के साथ-साथ घरेलू नुस्खों का भी सहारा लेती हैं लेकिन बालों का टूटना तब भी कम नहीं होता है। कई बार लोगों को अपने झड़ते हुए बालों के कारण बेइज्जती का भी सामना करना पड़ता है।

ऐसे ही अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं और दोबारा से बालों को घना और काला बनाना चाहती हैं तो आप पुदीना का तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं । चलिए हम आपको बताएंगे की कैसे आप पुदीने के तेल का बालों में प्रयोग कर सकती हैं।

पुदीने के तेल से होने वाले फायदे

pudine ka tel for hair

पुदीने के तेल में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो रूखे बाल, खुजली या स्कैल्प से जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर करता है। साथ ही यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है।

कैसे है ये बाल झड़ना की समस्या के लिए फायदेमंद

स्कैल्प में सही तरीके से ब्लड सर्कुलेशन ना होने के कारण बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में पुदीना का तेल सेल्स को चौड़ा कर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। जिसके कारण बाल मजबूत और घने होते हैं। साथ ही बालों के टूटने में भी कमी आती है।

कैसे करें इस्तेमाल

तेल में मिलाकर करें प्रयोग

tel me lagakar krein pryog

सामग्री

लगाने का तरीका

  • एक कटोरी में दोनों चीजों को लेकर अच्छे से मिला लें।
  • फिर रात में सोने से पहले इस तेल को गर्म करके हल्के हल्के हाथों से स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
  • सुबह बालों को अच्छी तरह से धो लें।

शैंपू में मिलाकर लगाएं

mix with shampoo

  • 1 छोटा चम्मच पुदीने का तेल
  • शैंपू

लगाने का तरीका

आप शैंपू में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर भी बालों में लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः Hair Fall: बाल झड़ने की बजाय दोगुना तेजी से बढ़ेंगे, करें ये काम

अन्य टिप्स

  • अगर आप ऑयल यूज कर रहीं हैं तो इसे आंखों से दूर रखें।
  • हमेशा डाइल्यूट पुदीने के तेल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसके साथ कोई भी ऑयल यानी जैसे कि नारियल तेल आदि को मिलाकर ही लगाए वरना त्वचा को नुकसान हो सकता है।
  • अगर आपको पुदीने का तेल नहीं सूट कर रहा है तो आप इसका प्रयोग करना तुरंत बंद कर दें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP