नारियल के तेल को बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही यह आपकी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। नारियल तेल एक बहुत ही प्रभावी प्राकृतिक कंडीशनर है। यह ड्राई और संवेदनशील त्वचा या स्कैल्प को शांत करने और डैमेज बालों में चमक जोड़ने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मीडियम चैन फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट सामग्री के साथ लॉरिक एसिड इसे एक अच्छा ब्यूटी ट्रीटमेंट ऑयल बनाता है। लेकिन बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे किया जाना चाहिए? इस बात से ज्यादातर महिलाएं अनजान हैं इसलिए आज हम आपके लिए नारियल तेल का ऐसा इस्तेमाल लेकर आए हैं जिससे आप रात-भर में अपनी समस्या को आसानी से दूर कर सकती हैं।
पैरों के तलवों की ड्राई स्किन और फटी हुई एड़ियों को नारियल के तेल की मदद से आसानी से ठीक किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह तेल त्वचा को हाइड्रेट करता है।
इसे जरूर पढ़ें:आईब्रोज के लिए बेस्ट है नारियल का तेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
नारियल के तेल में 50% लॉरिक एसिड होता है जिसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं और बैक्टीरिया से लड़ते हैं, जिसके कारण दांत सड़ जाते हैं। यह मसूड़े की सूजन, प्लॉक को रोकने और मसूड़ों और दांतों की संवेदनशीलता में राहत प्रदान करने में भी मदद करता है। यह दांतों को सफेद भी करता है और आपके मसूड़ों को हेल्दी रखता है।
नारियल का तेल बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका इस्तेमाल करके रात में करके आप अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं।
नारियल तेल कमजोर नाखूनों की मरम्मत और उपचार में मदद करता है। यह तेल तेजी से नाखूनों की ग्रोथ के लिए उन्हें रात भर पोषण देता है।
अगर आप फटे होंठों से परेशान हैं तो आप इसे ठीक करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आइब्रो को घना बनाने के लिए भी आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सावधानी - उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें क्योंकि आवश्यक तेलों से एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:घर के कामों में नारियल तेल का इस्तेमाल कुछ इस तरह करें
नारियल तेल सबसे अच्छे प्राकृतिक उपचारों में से एक है जिसका उपयोग बढ़ती मोटी और लंबी पलकों के लिए किया जा सकता है।
इस तरह से आप नारियल के तेल का इस्तेमाल करके अपनी इन 7 समस्याओं को रातभर में दूर कर सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।