herzindagi
nails m main

एक्सपर्ट से जानें नेल्स को बढ़ाने के घरेलु उपाय

हाथों की खूबसूरती में कोई कमी न आएं इसलिए अपने नेल्स को बढ़ाये घरेलू उपायों से, कुछ इस तरह 
Editorial
Updated:- 2019-09-07, 10:33 IST

हाथों को सुंदर बनाने में नेल्स का हेल्दी होना बहुत जरुरी होता है पर हम सभी को हमेशा से ही शिकायत रहती है। नेल्स बढ़ते ही नहीं बढ़ते भी है तो वो टूट जाते है ऐसा इसलिए होता है  ऐसा इस लिए होता है जब कई बार किचन में काम करते समय या फिर शरीर में खान- पान की कमी के चलते नेल्स या तो कमजोर होकर टूट जाते हैं या फिर बढ़ते ही नहीं। ऐसे में हमारे हाथों की सुंदरता  में कमी आ जाती है। आपकी इस कमी को दूर करने के लिए एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी आपको बता रही हैं नेल्स को बढ़ाने के कुछ घरेलू उपाय। साथ ही जानिए नेल्स की देखभाल करने के तरीके और गंदे नाखूनों को साफ करने के कुछ घरेलू नुस्खे भी।

 

करीने से सेट किये हुए और नेलपॉलिश लगे नेल्स सभी को अच्छे लगते हैं हम में से कई लड़कियों को हमेशा नेल्स को बढ़ा कर रखने की आदत होती है पर कुछ ही दिन के बाद वो टूट जाते है  ऐसे में  आप नेल्स की देखभाल खास तरह से करे तो ये प्रॉब्लम दूर हो सकती है उसके लिए जाने नेल्स की देखभाल करने के तरीके और गंदे नेल्स को साफ करने के कुछ घरेलू नुस्खे।

nails  inside

 

नाखून बढ़ाने के घरेलू उपाय 

नेल्स की ग्रो के लिए सरसों के तेल की मालिश भी असरदार होती है। हफ्ते में एक दिन 15-20 मिनट तक सरसों के तेल से इसकी मसाज करे  नेल्स की ग्रोथ जल्दी होती है।

 

बादाम का तेल भी नेल्स के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही बादाम के तेल से नेल्स की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जिससे नेल्स  की ग्रोथ तेजी से होती है। इसके लिए रात के समय रोजाना बादाम के तेल से नेल्स की मसाज करें।

 

 

 

नारियल तेल भी बहुत उपयोगी है जितना नारियल का तेल ले उतनी ही मात्रा में शहद और 4 बूंद रोज़मेरी ऑयल की मिलाएं। अब इस मिश्रण को कुछ थोड़ा गरम कर लें। 15 से 20 मिनट तक इसमें नेल्स डुबोकर रखें। ऐसा हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से नेल्स  तेजी से बढ़ते हैं और स्ट्रांग भी बनते हैं।

nails inside

 

दूध और अंडा दोनों ही हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसका सेवन करना तो फायदेमंद होता ही है साथ में इनका इस्तेमाल आप ऊपरी तौर पर नाखूनों की मजबूती बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक अंडे के सफेद भाग में दूध मिलाकर फेंटना है और इसमें 5 मिनट के लिए अपने नेल्स का डुबो कर रखना है। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से नेल्स  को मजबूती मिलेगी और वे तेजी से बढ़ने शुरू हो जाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: स्किन पर 21 दिनों तक नारियल तेल लगाने से फायदे जानिए

 

लहसुन के पेस्ट को सप्ताह में दो बार नेल्स पर लगाने से नेल्स को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। ये नेल्स को बढ़ाने में हेल्प करते है और पोषण भी देते हैं। एक स्पून  पिसे लहसुन में एक चम्‍मच एप्‍पल साइडर वेनिगर मिलाएं। इसे अपने नाखूनों पर लगाकर कुछ  मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को साफ पानी से धो लें

 

 

नेल्स को बढ़ाने के लिए विटामिन सी भी काफी लाभदायक होता है। संतरे में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके लिए आप ताजा संतरे के रस में कम से कम 10 मिनट के लिए नेल्स को भिगो कर रखें। उसके बाद नेल्स  को हल्के गर्म पानी से धोकर उस पर मॉइश्चराइज़र लगा लें।

nails inside

 

एक स्पून नींबू के रस में 3 चम्मच जैतून का तेल मिलकर थोड़ा गर्म कर लें। अब 10 मिनट तक नेल्स  को इसमें डुबो कर रखें। अगर आप ऐसा हर दिन नहीं कर पा रही हैं तो रोज़ नींबू के टुकड़े को नाखूनों पर रगड़ें, ऐसा करने पर भी नेल्स की ग्रोथ तेजी से होती है।

 

आप आधा कप टमाटर के रस में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर अपने नाखूनों को उसमें 10 मिनट तक भिगो कर रखें। ऐसा दिन में दो बार करें।

 

इसे भी पढ़ें: अगर दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए करवाने वाली हैं ब्‍लीच तो जान लें ये जरुरी बातें

टूथपेस्ट को नेल्स  पर लगाकर रगड़ने से भी नेल्स की ग्रोथ होती है  है। टूथपेस्ट रगड़ने पर आपके नेल्स  का पीलापन भी दूर जायेगा।

 

कुछ खास उपाय जरुर अपनाये 

अक्सर कर लड़कियां नेल्स पर हर समय नेल पेंट लगाएं रहती है इससे भी नेल्स को नुकसान होता है नेल्स को बिना नेल्स पेंट के भी रखना चाहिए जिससे नेल्स पर हवा लग सके

  

हमेशा अच्छे ब्रांड की ही नेलपेंट लगाये लोकल नेलपेंट लगाने से नेल्स पर पीलापन आ जाता है  जिससे नेल्स जल्दी टूट जाते हैं।  

 

नेलपेंट उतारने के लिए कभी भी नेल्स को खुरचने की कोशिश न करें। उन्हें सिर्फ बेस्ट  क्वालिटी के नेल रिमूवर से ही साफ करें। 

 

घर के काम करने के बाद अपने हाथों में हमेशा क्रीम से मसाज करें जिससे हाथ क्लीन रहे 

 

अनइवन नेल्स को समय-समय पर काटते ब्राहे और नेल फिलर से सेट करते रहे 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।