नाइट पार्टी में परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो वाणी कपूर के इन मेकअप लुक्स को करें फॉलो

Vaani Kapoor Makeup Looks: आजकल पार्टी मेकअप लुक्स काफी ट्रेंड में है। वाणी कपूर की तरह आप भी इन्हें ट्राई करके खूबसूरत लग सकती हैं।

vaani kapoor night party makeup looks

Vaani Kapoor Makeup looks: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर अक्सर अपने लुक्स सोशल मीडिया पर काफी फेमस रहती हैं, ज्यादातर लड़कियां उनके मेकअप लुक्स को फॉलो भी करती हैं। अगर आप भी पार्टी मेकअप के लिए कुछ नया लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इनके शेयर किए गए लुक्स को ट्राई कर सकती हैं और सुंदर दिख सकती हैं।

न्यूड मेकअप लुक्स (How To Create Nude Makeup look)

Vaani kapoor nude makeup for night party

आजकल पार्टी के लिए न्यूड मेकअप लुक काफी पसंद किया जा रहा है। ये लुक देखने में मिनिमल लगता है लेकिन इसे क्रिएट करने में काफी समय लगता है। इस बेस को करने के लिए आपको हैवी बेस या फिर बोल्ड आंखों की जरूरत नहीं है, बल्कि आप केवल कंसीलर और ब्रोंजर की मदद से इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। आप चाहे तो इसके साथ लिप्स को न्यूड और आंखों को बोल्ड कर सकती हैं। इसके लिए भी आपको न्यूड और ब्लैक शेड का इस्तेमाल करना होगा। पार्टी के लिए ये लुक काफी क्लासी लगते हैं इन्हें आप किसी भी आउटफिट के साथ क्रिएट कर सकती हैं।

ग्लॉसी मेकअप लुक्स (How To Do Glossy Makeup)

Glossy makeup looks vaani kapoor

अगर आपको पार्टी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो इसके लिए आप ग्लॉसी मेकअप (मिनिमल मेकअप लुक) लुक्स क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेस के साथ हाइलाइटर का इस्तेमाल करना होगा। आप इस मेकअप लुक के लिए आंखों पर शिमर कलर का इस्तेमाल करें। लिप्स के लिए आपको मैट की जगह ग्लॉसी लिपस्टिक का इस्तेमाल करना है। इस तरीके के लुक के बाद आपकी स्किन शाइन करती है। ऐसे मेकअप लुक्स को आप पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।

टिप्स: इस मेकअप के लिए ग्लॉसी प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: ये टिप्स आपके आई मेकअप में डालेंगी नई जान

बोल्ड आई मेकअप लुक (How To Make Bold Eye Makeup Look)

नाइट पार्टी के लिए अगर आप कुछ नया लुक सर्च कर रही हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है बोल्ड आई मेकअप लुक (परफेक्ट मेकअप लुक)। इस तरीके के लुक्स बोल्ड होते हैं साथ ही लुक को स्टाइलिश बनाते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी आंखों को बोल्ड करना होगा और लिप्स पर लाइट शेड को लगाना होगा। बेस को भी आपको थोड़ा हैवी रखना है। तभी आपका बोल्ड आई मेकअप लुक क्रिएट हो जाएगा। इस तरीके से आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं और पार्टी में स्टाइलिश लग सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन आसान तरीकों से क्रिएट करें पिंक मेकअप लुक

आप भी नाइट पार्टी के लिए वाणी कपूर के इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं और खूबसूरत लग सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP