जैसे ही त्योहार पास आने लगते हैं, महिलाएं तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। घर की सफाई से लेकर साज-सज्जा तक हर एक काम करती हैं। नवरात्रि नौ दिन चलने वाला त्योहार है। इस दौरान महिलाएं काफी व्यस्त रहती हैं, जिसके कारण उनके पास बाजार जाकर मेहंदी लगवाने का समय नहीं होता है। ऐसे में वह इंटरनेट पर आसान मेहंदी के डिजाइन्स की खोज शुरू कर देती हैं। अगर आप भी उन्ही महिलाओं में से एक हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं नवरात्रि स्पेशल कुछ बेहतरीन मेहंदी के डिजाइन्स, जिन्हें आप खुद लगा सकती हैं।
भुमरो मेहंदी डिजाइन
मेहंदी में यह डिजाइन बेहद पुराना है। लेकिन आप इसे कई तरह से लगा सकती हैं। जिन महिलाओं को मेहंदी लगाना नहीं आता है, उनके लिए यह सबसे आसान डिजाइन भी है।
इसमें केवल आपको हथेली के बीच में एक गोला बनाना होगा। इसके बाद फिंगर को मेहंदी से भर लें। लीजिए लग गई आपकी मेहंदी। अगर आप अपनी मेहंदी को ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो सर्कल में एक और लाइन बनाएं। फिर उस पर थोड़ा गैप देकर डॉट बना लें।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
महिलाओं में अरेबिक मेहंदी डिजाइन का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस नवरात्रि आप भी अपने हाथों में इस तरह की मेहंदी रचा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:कंघी से लेकर भिंडी तक, इन 3 चीजों की मदद से बनाएं स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन
खासतौर पर बेल डिजाइन काफी अच्छा लगता है। इसे बनाने के लिए आपको बीच में एक बड़ा सा फूल बनाना होगा। फिर एक उंगली पर गैप देकर दो-दो लाइन बना लें। अब इन दोनों डिजाइन को कनेक्ट करने के लिए बीच में एक चेन बना लें।(S अक्षर से लगाएं मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:केरी मेहंदी डिजाइंस बनाना सीखें
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
जिन महिलाओं को सिंपल डिजाइन नहीं पसंद होता है, वह पूरे हाथ पर मेहंदी लगवाती हैं। अगर आप भी उन्ही में से एक हैं तो आप फुल हैंड मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए लाइनिंग बनाएं। फिर इस पर डॉट या फ्लावर बनाएं। यही डिजाइन को आप पूरे हाथ लगा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों