herzindagi
latest foot mehndi designs

Mehndi Designs: इस करवा चौथ पैरों पर लगाएं मेहंदी के ये डिजाइन्स, देखते ही दंग रह जाएंगी आपकी सहेलियां

New Mehndi Design Foot: इस करवा चौथ पैरों पर लगाएं ये डिजाइनर मेहंदी, देखें तस्वीरें। 
Editorial
Updated:- 2022-10-11, 15:40 IST

Mehndi Designs For Foot: हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं का मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। मेहंदी सोलह श्रृंगार का हिस्सा भी है।इसलिए हर तीज-त्योहार पर महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं।

मेहंदी से जुड़ी एक कहावत भी काफी प्रचलित है कि अगर मेहंदी का रंग खूब चढ़े तो पति बेहद प्यार करता है। करवा चौथ भी आने वाला है। ऐसे में हर सुहागन महिला पहले से ही साड़ी से लेकर मेहंदी के डिजाइन तक चुन लेती हैं।

लेकिन इस बार केवल हाथों पर मेहंदी न लगवाएं। कई महिलाओं को पैरों पर भी मेहंदी लगवाना पसंद होता है। इससे पैर खूबसूरत दिखते हैं। अगर आप अपने पैरों पर सबसे अच्छी मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं तो देखें ये लेटेस्ट डिजाइन्स।

फ्लावर मेहंदी डिजाइन (Flower Mehndi Design)

flower mehndi designक्या आप इस करवा चौथ पैरों पर भी मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं? अगर हां तो आपको ऐसा डिजाइन ट्राई करना चाहिए जो सिंपल के साथ-साथ अट्रैक्टिव भी लगे।

मेहंदी डिजाइन में हमेशा से ही फ्लावर डिजाइन पसंद किया जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद है। आप अपने पैरों पर बड़ा सा एक फूल बनवा सकती हैं।

फिर उंगलियों पर भी पत्तियां या अन्य डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको कुछ समझ न आए तो आप फोटो में दिखाए गए डिजाइन को भी कॉपी कर सकती हैं।

ब्राइडल मेहंदी डिजाइन (Bridal Mehndi Design)

bridal mehndi designsइस करवा चौथ क्या आप एक दुल्हन की तरह तैयार होने वाली हैं? अगर हां तो पैरों में ब्राइडल मेहंदी डिजाइन लगवाएं। कई महिलाओं को पूरे पैरों पर मेहंदी लगवाना पसंद होता है। ऐसे में वह यह मेहंदी डिजाइन चुनती हैं।

ब्राइडल मेहंदी में भी आप कई तरह के डिजाइन बनवा सकती हैं। जैसे मोर डिजाइन। इससे आपकी मेहंदी दोगुनी सुंदर लगेगी।

ऊपर दिखाई गए फोटो में क्रिसक्रॉस मेहंदी डिजाइन बना हुआ है, जिसमें मोर भी बना है। यकीन मानिए यह मेहंदी डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा।

इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Wishes & Quotes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश

बॉक्स मेहंदी डिजाइन (Box Mehndi Design)

unique mehndi designsअगर आप एक ही तरह के मेहंदी डिजाइन्स से बोर हो गई हैं तो इस बार अपने पैरों पर बॉक्स मेहंदी डिजाइन लगवाएं। आप इसमें ट्विस्ट भी दे सकती हैं।

यानी पैर के दोनों साइड डॉट बनाकर बॉक्स बना लें। फिर उंगलियों पर फ्लावर डिजाइन बनवा लें। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपके पैर भरे-भरे नजर आएं तो आपको इसमें अन्य डिजाइन बनवाने होंगे। जैसे आप केवल सर्कल डिजाइन भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:कंघी से लेकर भिंडी तक, इन 3 चीजों की मदद से बनाएं स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन


बेल मेहंदी डिजाइन (Bel Mehndi Design)

bel mehndi designsजिस तरह हाथों में बेल डिजाइन मेहंदी लगवाई जाती है, उसी तरह आप पैरों पर भी यह डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। लेकिन हमेशा की तरह बेल डिजाइन न बनवाएं।(S अक्षर से लगाएं मेहंदी डिजाइन)

पैर के केवल एक तरफ डिजाइन बनवाएं। सिंपल डिजाइन चाहिए तो केवल डॉटेड लाइन्स बनवा सकती हैं। अगर भरा हुआ पैर चाहती हैं तो फ्लोरल ट्राई करें। इससे आपकी मेहंदी करवा चौथ गर्ल गैंग में सबसे अलग दिखेगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।