Eid Party Makeup Look: ईद पार्टी के लिए एथनिक वियर के साथ ट्राई करें ये मेकअप लुक

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब हम किसी खास दिन के लिए तैयार होते हैं, तो अलग लुक क्रिएट करते हैं। ईद के मौके के लिए आप भी अलग तरीके के मेकअप को ट्राई करें।

makeup looks for eid looks

ईद का दिन काफी खास होता है। इस दिन लोग तैयार होकर अपनों से मिलने जाते हैं और इस दिन को खुशियों के साथ मनाते हैं। इस दिन की तैयारियां भी पहले से ही होनी शुरू हो जाती है। कोई अपने लिए कपड़ों की शॉपिंग करता है तो कोई लुक चूज करता है कि कौन सा मेकअप इस दिन के लिए किया जाए। अगर आप भी ईद के खास मौके के लिए मेकअप लुक को ऑनलाइन सर्च कर रही हैं तो यहां बताए गए लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।

ग्लैमरस मेकअप लुक (Makeup Looks For Eid)

Glamours makeup look

अगर आपको पसंद है कि आपकी आंखें ज्यादा अट्रैक्टिव लगे तो इसके लिए आप ग्लैमरस मेकअप लुक ट्राई करें। इस लुक में आप सबसे अलग और खूबसूरत लगेंगी। इसके लिए आपको मेकअप बेस को सटल रखना है। लेकिन आंखों को अच्छे से हाइलाइट करना है। इसके लिए आप सबसे पहले आंखों पर कंसीलर लगाएं और अच्छे से मर्ज करें। अब आईशैडो से पिंक और ब्राउन शेड को लगाएं। इसके बाद मोटा आईलाइनर क्रिएट करें। इस तरीके से आपकी आंखें इस लुक में अच्छे से हाइलाइट हो जाएंगी। लिपस्टिक के लिए आप न्यूड शेड को ट्राई कर सकती हैं।

हैवी मेकअप लुक

Heavy makeup look

अगर शादी के बाद आप पहली बार ईद का त्योहार अपने ससुराल में बना रही हैं तो इसके लिए आप हैवी मेकअप लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका बेस भी हैवी रहेगा और आंखे भी अच्छे से हाइलाइट की जाएगी। इसके लिए आपको हाइलाइटर का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा और आईलाइन बोल्ड करके लगाना होगा। जिससे लुक और ज्यादा अच्छा लगेगा। इस तरीके के लुक को आप चाहें तो पार्लर जाकर भी करा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Eye Makeup Tips: आई मेकअप के लिए इस्तेमाल करें टिंटेड प्राइमर, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

बोहो मेकअप लुक (Boho Makeup Look)

View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

बोहो मेकअप लुक भी आजकल काफी ट्रेंड में है। आप भी इस तरीके के लुक को ट्राई कर सकती हैं। हुमा कुरैशी का ये लुक काफी अच्छा लग रहा है और ईद के लिए बेस्ट है। इसमें उन्होंने मेकअप को सिंपल रखा है। आंखों पर भी सिंपल लुक क्रिएट किया है। लिपस्टिक में पिंक शेड को ट्राई किया है। आप भी कुछ यूनिक ट्राई करने के लिए इस लुक को ईद पर क्रिएट कर सकती हैं। साथ ही इस मेकअप लुक के साथ आंखों के लेंस को लगाकर इसे और ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • ईद मेकअप लुक को जरूरी कि आप बाहर से जाकर मेकअप कराएं। घर पर उन्हें क्रिएट कर सकती हैं।
  • मेकअप करने से पहले अपने फेस को अच्छे से प्रेप जरूर करें, ताकि लुक खराब नजर न आए।
  • मेकअप के लिए अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

नोट: मेकअप करने से पहले प्रोडक्ट की सही जानकारी रखें। साथ ही स्किन टोन का भी ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips : बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP