मेकअप करना वास्तव में एक कला है और जो महिला इस कला को बेहतर तरीके से करना जानती हैं, वह मेकअप के जरिए अपने चेहरे की किसी भी कमी को आसानी से छिपा सकती है और एक परफेक्ट इल्यूज़न क्रिएट कर सकती हैं। अमूमन माथे, गालों यहां तक कि डबल चिन को भी कम करने के लिए कान्टूरिंग का सहारा लिया जाता है। जो चीज आपके चेहरे में बड़ी व चौड़ी है, आप उसे कान्टूरिंग के जरिए छोटा दिखा सकती हैं। लेकिन जो चीज पहले से ही छोटी है, उसे बड़ा कैसे दिखाया जाए। यह वास्तव में आपको चैलेंजिंग लगेगा। लेकिन ऐसा है नहीं। यही तो मेकअप की कला है। आपको सुनने में शायद अजीब लगे, लेकिन आप मेकअप के जरिए ऐसा कर सकती हैं। मसलन, अगर आपके होंठ पतले व छोटे हैं, लेकिन आप उन्हें fuller और बड़ा दिखाना चाहती हैं तो कुछ मेकअप हैक्स के जरिए आप ऐसा आसानी से कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ मेकअप हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से होंठों को बेहद आसानी से बड़ा दिखाया जा सकता है-
अगर आप अपने लिप्स को fuller और plumper दिखाना चाहती हैं तो उसके लिए पहले लिप्स को तैयार करें। जब आपके लिप्स स्मूद व हाइड्रेटेड होते हैं तो वह यकीनन बेहद ब्यूटीफुल नजर आते हैं। साथ ही इससे आप प्रॉडक्ट को भी बेहतर तरीके से अप्लाई कर पाती हैं। इसलिए आप पहले अपने लिप्स को एक्सफोलिएट करें और फिर एक हाइड्रेटिंग लिप बाम अप्लाई करें।
इसे भी पढ़ें: अगर सांवली है त्वचा तो आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं ये 5 फाउंडेशन शेड्स, कीमत 350 रुपए से शुरू
होंठों पर लिपकलर लगाने से पहले बेस लेयर बनाने के लिए कंसीलर या फाउंडेशन से अपने होठों को प्राइम करें। इससे आपकी लिपस्टिक की फिनिश लुक आएगी। साथ ही वह लास्ट लॉन्गर भी बनेगी। इतना ही नहीं, बेस लेयर तैयार करने से आपके होंठ अधिक fuller नजर आते हैं।
पतले होंठों को सबसे आसान तरीके से बड़ा दिखाने के लिए लिप लाइनर लगाना एक अच्छा आईडिया है। इसके लिए आप अपने लिप्स को एक्सफोलिएट करने के बाद लिप लाइनर अप्लाई करें। लिप लाइनर लगाते समय आप अपने होंठों के बाहरी हिस्से से लिप लाइन करें। इससे जब आप लास्ट में लिपस्टिक लगाएंगी तो होंठ बड़े लगेंगे। हालांकि लिप लाइनर का इस्तेमाल करते समय आप बेहद सावधानी बरतें। एक बार बाहरी तौर पर आउटलाइन बनाने के बाद उसे अंदर से भी लिप लाइनर से फिल करें। यह स्टेप आपकी लिप्स को लॉन्ग लास्टिंग बनाएगा। इसके बाद आप लिपस्टिक को अप्लाई करें।
होंठों को fuller और plumper दिखाने के लिए Cupid’s bow को हाइलाइट करना भी एक अच्छा आईडिया है। इसके लिए आप अपने Cupid’s bow पर थोड़ा शिमरी हाईलाइटर अप्लाई करें। आप चाहें तो लोअर लिप पर भी थोड़ा सा हाईलाइटर अप्लाई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Winter Skin Care Tips: चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए महंगे फेशियल की जगह ये 5 स्टेप अपनाएं
न्यूड लिप कलर को शायद ही आपने अपनी मेकअप किट में जगह दी हो, लेकिन वास्तव में यह आपके लिप्स में अतिरिक्त वाल्यूम एड करता है। बस आपको इतना करना है कि आप लिप्स पर लिपस्टिक अप्लाई करने के बाद आखिरी में लिप्स के सेंटर पर थोड़ा सा न्यूड लिप कलर लगाएं। इससे आपके लिप्स सिर्फ fuller ही नहीं, बल्कि बेहद ब्यूटीफुल भी नजर आएंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।