herzindagi
lotus mehndi design full hand pic

Lotus Mehndi Designs For Dev Diwali 2023: हाथों में कमल खिलाएं, मेहंदी की ये डिजाइंस देखें

देव दिवाली पर हाथों में मेहंदी लगाने के लिए डिजाइंस की तलाश कर रही हैं, तो आपको एक बार आर्टिकल में दिखाए गए डिजाइंस को जरूर ट्राई करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-11-25, 13:41 IST

त्योहारों के सीजन में सजने-संवरने का हम महिला एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं और हमारा श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा होता है। ऐसे में छोटे-बड़े हर तरह के त्‍योहर के लिए हम महिलाएं मेहंदी की नई डिजाइंस तलाशने लगते हैं। देव दिवाली का त्‍योहार भी बहुत महत्‍वपूर्ण होता है और इस दिन को भी हम विशेष तरीके से मनाते हैं। ऐसे में देव दिवाली पर यदि आप मेहंदी लगने के बारे में सोच रही हैं, तो इस पर्व  पर आप लोटस मेहंदी लगा सकती हैं। 

देव दिवाली पर भगवान विष्‍णु जी की पूजा होती है और श्री विष्‍णु जी को कमल का फूल अति प्रिय है। ऐसे में हाथों पर कमल का फूल खिलाएंगी तो इस अवसर पर मेहंदी और भी ज्‍यादा जंचेगी। आज हम आपको कमल की डिजाइन वाली कुछ सुंदर मेहंदी की डिजाइंस के विकल्‍प दिखाने जा रहे हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Moroccan Mehndi Designs For Dev Diwali: टिक जाएगी सबकी नजर आपके हाथों की मेहंदी पर, देखें ये डिजाइंस

lotus mehndi new designs for dev diwali

बोल्‍ड लोटस मेहंदी 

ऊपर दिखाई गई तस्‍वीर में आप साफ देख सकती हैं कि मेहंदी बहुत डार्क और बोल्‍ड नजर आ रही है। इस तरह की मेहंदी आप भी लगवा सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि इस मेहंदी डिजाइन को लगाने में बहुत कम समय लगता है। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले हाथों में आउटलाइन बनाई जाती है और फिर केवल कमल की डिजाइन को छोड़कर बाकी में मेहंदी को भर दें। जब यह मेहंदी रच जाती हैं, तब बहुत ही खूबसूरत लगती है और हाथ भी भरे-भरे नजर आते हैं। आप इसे हाथों के फ्रंट और बैक साइड दोनों तरफ लगवा सकती हैं। 

lotus mehndi design back hand

लोटस मेहंदी आउटलाइन डिजाइन 

हम हर चीज में कुछ नयापन तलाशते हैं। मेहंदी की डिजाइन ही नहीं बल्कि उसे लगाने के तरीकों और पैटर्न में भी हमें नयापन चाहिए होता है। ऐसे में आप इस तस्‍वीर पर एक नजर डालें। आप देख सकती हैं कि लोटस की आकृति से पूरी हथेली में लोटस की आउटलाइन बनाई गई है। इसके लिए आप कमल की एक बेल को हथेली के चारों ओर लगाएं और बीच के स्‍थान को खाली छोड़ दें। यह आपको तय करना है कि कमल की बेल पतली रखनी है या फिर मोटी। आप चाहें तो जो रिक्‍त स्‍थान आपने छोड़ा है उस में आप कुछ मेसेज भी लिखवा सकती हैं या फिर दिया बनवा सकती हैं। इतना ही नहीं आप बीच में मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन भी बना सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Peacock Mehndi Designs for Dev Diwali: नहीं हटेगी हाथों से नजर जब लगाएंगी पीकॉक डिजाइन की ये मेहंदी डिजाइंस

dev diwali mehndi art

लोटस मेहंदी बेल 

फूल और पत्तियों की बेल वाली मेहंदी की डिजाइंस को पारंपरिक कहा जा सकता है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को बनाना भी आसान है और यह दिखने में भी बहुत अच्‍छी लगती है। आप कमल के फूल की बेल डिजाइन भी हाथों पर लगा सकती हैं। इसकी सिंगल या डबल बेल हाथों पर खूब अच्‍छी लगेगी। इतना ही नहीं, बेल को पतला रखना है या फिर मोटा यह आपको तय करना होगा। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन को फ्रंट या फिर बैक दोनों तरफ लगा सकती हैं। अगर आप चाहें तो लोटस को बोल्‍ड करने के लिए उसके अंदर मेहंदी को फिल कर दें। इससे मेहंदी डिजाइन में उभार आ जाता है और वह ज्‍यादा खूबसूरत भी लगने लगती है। 

lotus mehndi new designs

जाल लोटस मेहंदी डिजाइन 

जाल मेहंदी डिजाइन महिलाओं के मध्‍य बहुत पसंद की जाती है। आप इसमें भी लोटस डिजाइन को जोड़ सकती हैं। इसके लिए आप हथेली की बीचों बीच सर्कल के अंदर कमल का फूल बनाएं और फिर उसके इर्द-गिर्द जाल मेहंदी डिजाइन बनाएं। इस तहर की मेहंदी डिजाइन को लगाने में ज्‍यादा वक्‍त भी नहीं लगता है और हाथ भी भरे-भरे नजर आते हैं। आप इसे फ्रंट और बैक दोनों तरफ लगा सकती हैं। जाल के लिए आप फूल और पत्‍ती की डिजाइन को चुन सकती हैं या फिर डॉट मेहंदी डिजाइन भी लोटस डिजाइन के साथ अच्‍छी लगेगी। 

lotus mehndi ki images

लोटस मोटिफ मेहंदी डिजाइन 

आजकल मोटिफ मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड चल रहा है। जिन महिलाओं को ज्‍यादा भरे-भरे हाथों में मेहंदी नहीं लगानी होती है, वे इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं। आप मोटिफ में कमल का फूल बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी रचने के बाद बहुत ही ज्‍यादा खबूसूरत लगती है। आप इसे किसी भी अच्‍छे अवसर पर हाथों में लगा सकती हैं। आप चाहें तो डॉट या चेन मेहंदी के साथ इसे क्‍लब कर सकती हैं। ऐसा करने पर मेहंदी और भी ज्‍यादा खूबसूरत लगती है। 

तो ऊपर दिखाई गई डिजाइंस में आपको कौन सी डिजाइंस ज्‍यादा पसंद आई, हमें जरूर बताइएगा और अपने हाथों पर इनमें से कोई मेहंदी डिजाइन आप देव दिवाली पर लगवा सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।