Product Review: लंबे वक्त तक शरीर से आती रहेगी सुगंध, ट्राई करें यह परफ्यूम

 लंबे वक्त तक शरीर को सुगंधित रखने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गए प्रोडक्ट को यूज कर सकते हैं। 

 
archies perfume and deodorant

खुशबूदार रहना हम सभी को अच्छा लगता है लेकिन एक समय के बाद शरीर से बदबू आने लग जाती है। इस समस्या से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप परफ्यूम या डियोड्रेंट का इस्तेमाल करें। लंबे समय तक खुशबूदार रहने के लिए आप Archies का परफ्यूम या ड्यूरेंट भी लगा सकते हैं। आर्चिस परफ्यूम और डियोड्रेंट का एक साथ पेक उपलब्ध कराता है। आइए पढ़ते हैं इसका प्रोडक्ट रिव्यू।

कितनी है क्वान्टिटी

  • परफ्यूम - 100ML
  • डियोड्रेंट- 200ML

इन चीजों के इस्तेमाल से बना है प्रोडक्ट

perfume review

आर्चिस कंपनी ने अपने परफ्यूम और डियोड्रेंट को बनाने के लिए अल्कोहल और सेटेरिक चीजों का इस्तेमाल किया है जो इसकी महक को स्ट्रांग बनाते हैं।

कैसी है खुशबू

अगर आप स्ट्रांग खुशबू पसंद करते हैं तो आपके लिए आर्चिस का परफ्यूम अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर आप हल्की खुशबू पसंद करते हैं तो इस प्रोडक्ट की खुशबू आपके सिर दर्द का कारण बन सकती है।

घंटों तक रहेगी खूशबू

लंबे समय तक खुशबूदार रहने के लिए आप आर्चिस की परफ्यूम को ट्राई कर सकती हैं। यहां तक हाथ धोने के बाद भी आपको खुशबू आती रहेगी। ऐसे में थोड़ा सा परफ्यूम यूज करके भी आप घंटो तक फायदा उठा सकते हैं।

कीमत

परफ्यूम और डियोड्रेंट के पेक की कीमत की कीमत 849 है। हालांकि आपको ऑनलाइन अलग-अलग वेबसाइट पर यह प्रोडक्ट कम कीमत पर भी मिल जाएगा।

पैकेजिंग

packaging

पैकेजिंग इस प्रोडक्ट की सबसे अच्छी खासियत में से एक है। अगर आप गिफ्ट करने के मकसद से इस प्रोडक्ट को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए भी यह प्रोडक्ट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।(जानिए लिप बाम से जुड़े कुछ अमेजिंग हैक्स)

मेरा एक्सपीरियंस

मुझे स्ट्रांग खुशबू के परफ्यूम पसंद है इसलिए मेरे लिए यह परफ्यूम अच्छा विकल्प है। खुद के इस्तेमाल करने के साथ-साथ आप इसे गिफ्ट भी कर सकते हैं क्योंकि इसकी पैकेजिंग काफी खूबसूरत है।

इसे भी पढ़ेंःPerfume की खाली बोतल को किया जा सकता है कई कामों के लिए इस्तेमाल, जानें कैसे

रेटिंग - 3.5

अगर आप इसके अलावा किसी और प्रोडक्ट के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Archies

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP