समर में व्हाइट आउटफिट के साथ अप्लाई किए जा सकते हैं ये लिपस्टिक शेड्स

अगर आप समर में व्हाइट आउटफिट को स्टाइल कर रही हैं, तो उसके साथ इन लिपस्टिक शेड्स को अप्लाई कर सकती हैं। 

lipstick shades you can apply with white outfit in summer

जब गर्मी का मौसम आता है तो अक्सर महिलाएं अपना पूरा वार्डरोब ही बदल देती हैं। उनके सिर्फ आउटफिट का पैटर्न, फैब्रिक या स्टाइल ही नहीं बदलता, बल्कि कलर्स की च्वॉइस में भी काफी बदलाव आता है। चिलचिलाती धूप में अक्सर महिलाएं ऐसे कलर्स पहनना अधिक पसंद करती हैं, जो सूदिंग इफेक्ट देती हों और इसलिए इस मौसम में व्हाइट कलर पहनना महिलाओं की पहली प्राथमिकता होती है।

expert

व्हाइट एक ऐसा कलर है, जो आंखों को ठंडक पहुंचाता है। आप शर्ट से लेकर सूट व साड़ी तक में व्हाइट कलर को प्राथमिकता दे सकती हैं। हालांकि, व्हाइट आउटफिट के साथ-साथ आपको मेकअप पर भी पर्याप्त ध्यान देना चाहिए। व्हाइट आउटफिट कैरी करते समय आपका लिपस्टिक शेड आपके ओवर ऑल लुक को चेंज कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स के बारे में बता रही हैं, जिन्हें व्हाइट आउटफिट के साथ आसानी से अप्लाई किया जा सकता है-

टाइम के अनुसार लगाएं लिपस्टिक शेड्स

Lipstick Shades tips

जब आप व्हाइट आउटफिट के साथ मेकअप कर रही हैं तो आपको समय का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। मसलन, अगर आप सुबह के समय व्हाइट आउटफिट को कैरी कर रही हैं तो उसके साथ ग्लॉस के साथ लाइट पिंक या लाइट ब्राउन जैसे शेड्स को लिप्स पर अप्लाई किया जाता सकता है। वहीं, अगर आपने इवनिंग में व्हाइट आउटफिट पहनने का मन बनाया है तो ऐसे में लिप्स पर ग्लॉस लगाने से बचें। इसके स्थान पर आप मैट फिनिश लिपस्टिक को प्राथमिकता दें। दरअसल, इस समय धूप के कारण पहले से ही स्किन पर बहुत अधिक शाइन होती है तो ऐसे में ग्लॉस थोड़ा अजीब लगेगा। शाम के समय आप लाइट पिंक व ब्राउन के अलावा थोड़े डार्क कलर्स को भी लिप्स पर अप्लाई कर सकती हैं।

ओकेजन के अनुसार लगाएं लिपस्टिक शेड

tips Lipstick Shades

जब आप व्हाइट आउटफिट के साथ लिपस्टिक लगा रही हैं तो ऐसे में आपको ओकेजन का भी खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। मसलन, अगर आप केजुअल्स में व्हाइट पहन रही हैं तो लिपस्टिक को अवॉयड करके सिर्फ लिप ग्लॉस लगाएं। वहीं, अगर आपने किसी पार्टी में जाने का मन बनाया है और आप एक बोल्ड टच चाहती हैं तो व्हाइट आउटफिट के साथ चेरी रेड लिपस्टिक अप्लाई करें। हालांकि, इस दौरान आइज को बेहद ही लाइट टच दें, ताकि आपके लिप्स अधिक ब्यूटीफुल नजर आए। वहीं, ऑफिस में एक सटल लुक के लिए आप व्हाइट आउटफिट के साथ लाइट पिंक या ब्राउन के शेड्स चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:चेहरे पर तुरंत ग्लो लाते हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स, एक बार जरूर करें ट्र्राई

स्किन टोन के अनुसार लगाएं लिपस्टिक शेड

white outfit Lipstick Shades

व्हाइट आउटफिट के साथ किस लिपस्टिक को अप्लाई करेंगी, यह काफी हद तक आपके स्किन टोन पर भी निर्भर करता है। मसलन, अगर आपकी स्किन टोन डस्की है, तो आपको लाइट शेड लिपस्टिक लगाने से बचना चाहिए। इससे आपका चेहरा वॉश्ड आउट नजर आता है। समर में आप व्हाइट आउटफिट मीडियम टोन शेड्स जैसे चेरी रेड, डार्क पिंक आदि अप्लाई कर सकती हैं। वहीं, अगर आपका स्किन टोन फेयर है, तो आप डार्क कलर अवॉयड करें। ऐसी महिलाएं न्यूड शेड या ब्राइट शेड्स को सलेक्ट कर सकती हैं। ब्राइट कलर्स उनके लुक को पॉप टच देंगे, जबकि न्यूड शेड्स केजुअल्स के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

इसे भी पढ़ें:मेकअप की शौकीन महिलाओं के पास ये 5 लिप प्रोडक्‍ट जरूर होने चाहिए

यह भी है तरीका

white outfit Lipstick Shades tips

जब आप लिपस्टिक शेड का चयन कर रही हैं तो आप यह भी देख सकती हैं कि आपके व्हाइट आउटफिट में किस अन्य कलर का टच है। मसलन, अगर आप व्हाइट के साथ ब्लैक कलर को मिक्स करके पहन रही हैं तो कॉफी या ब्राउन के शेड्स आप पर काफी अच्छे लगेंगे। वहीं, व्हाइट के साथ पिंक टच होने पर आप पिंक कलर लिपस्टिकको लगाएं। इस तरह, व्हाइट के साथ अन्य कलर के अनुसार लिपस्टिक शेड सलेक्ट करके आप एक परफेक्ट टच पा सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP